कांवड़ लेने जा रहा कांवड़ियों का ट्रक पलटा, सभी सुरक्षित
हरियाणा-हिमाचल राज्य की सीमा पर बहराल में हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। हिमाचल-उत्तराखंड राज्य की सीमा पर कांवड़ यात्रा पर दिल्ली से हरिद्वार को रवाना हुआ ट्रक बहराल में अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक में 28 श्रद्धालु सवार थे।
गनीमत ये रही कि किसी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई है। सूचना मिलते ही तहसीलदार पांवटा ऋषभ शर्मा और थाना प्रभारी अशोक चौहान पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे जहां ग्रामीणों की सहायता से राहत व बचाव कार्य किया गया।
जानकारी के अनुसार दिल्ली के बड़ा शिव मंदिर हरिपुर दिल्ली -36 से करीब 28 यात्री उत्तराखंड हरिद्वार को डॉक कांवड़ लेने जा रहे थे।
यमुनानगर-पांवटा को जोड़ने वाले एनएच-907 मार्ग पर बहराल के समीप ट्रक डीएल-1जीसी 5527 अचानक उतराई में अनियंत्रित होकर पलट गया।
ग्रामीणों ने तुंरत इसकी सूचना प्रशासन-पुलिस को दी। इसके बाद मामूली रूप से घायल यात्रियों को प्राथमिक उपचार दिया गया। अधिकतर यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।
क्रेन के माध्यम से ट्रक को सीधा कर लिया गया है। मौके पर मिले कांवड़ यात्रियों सुनील, संजित, साहिल, राहुल, हन्नी, आकाश और विजय ने बताया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं।
डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र ठाकुर ने बताया कि सभी कांवड़ यात्री सुरक्षित हैं। संवाद
...