फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: त्रिलोकपुर में मेले में 2,51,31,911 रुपये नकदी की माता के चरणों में भेंट

विज्ञापन
माता बाला सुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर में शनिवार को मेले के अंतिम दिन माता के दर्शन के लिए उमड़े श् - फोटो : :दस अप्रेल को प्रकाशित खबर की पीडीएफ ।
विज्ञापन
नवरात्र में 5,23,500 श्रद्धालुओं ने किए माता बाला सुंदरी के दर्शन
विज्ञापन

त्रिलोकपुर में मेले में 2,51,31,911 रुपये नकदी की माता के चरणों में भेंट


संवाद न्यूज एजेंसी

कालाअंब (सिरमौर)। सिरमौर जिले के प्रसिद्ध शक्तिपीठ त्रिलोकपुर में आयोजित चैत्र मास नवरात्र मेले के अंतिम दिन शनिवार को लगभग 20,000 श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए। इस अवसर पर 14,03,480 रुपये नकद श्रद्धालुओं की ओर से चढ़ावा चढ़ाया गया।

मंदिर न्यास समिति के आयुक्त एवं जिला उपायुक्त सुमित खिमटा ने बताया कि चैत्र मास नवरात्र मेले का विधिवत समापन शनिवार को कर दिया गया है। मेले के प्रथम दिवस से समापन तक कुल 2,51,31,911 करोड़ रुपये नकदी सहित 36,124 ग्राम चांदी और 230.03 ग्राम सोना चढ़ावे में श्रद्धालुओं ने माता के चरणों में अर्पित किया। मेले के दौरान कुल 5,23,500 श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर माता के दर्शन किए।
विज्ञापन


बता दें कि त्रिलोकपुर में हर वर्ष दो बार चैत्र और अश्विन मास शुक्ल पक्ष नवरात्र मेले का आयोजन किया जाता है। इनमें चैत्र मास शुक्ल पक्ष नवरात्र मेले को श्रद्धालु बड़े मेले के नाम से जानते हैं, जबकि अश्विन मास नवरात्र मेले को छोटे मेले के तौर पर जाना जाता है। हालांकि, प्रशासन की ओर से दोनों नवरात्र मेलों का समानता के आधार पर 15 दिन आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन

..............

माता बाला सुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर में शनिवार को मेले के अंतिम दिन माता के दर्शन के लिए उमड़े श्- फोटो : :दस अप्रेल को प्रकाशित खबर की पीडीएफ ।

माता बाला सुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर में शनिवार को मेले के अंतिम दिन माता के दर्शन के लिए उमड़े श्- फोटो : :दस अप्रेल को प्रकाशित खबर की पीडीएफ ।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें