कांग्रेस भवन नाहन और यशवंत चौक पर बनी प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। हिमाचल निर्माता एवं प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री डॉ. यशवंत सिंह परमार की 120वीं जयंती पर जिला मुख्यालय नाहन में कार्यक्रम आयोजित किए गए। उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर उनके दिखाए गए मार्ग पर चलने की शपथ ली गई। ब्लॉक कांग्रेस ने कांग्रेस भवन नाहन में कार्यक्रम आयोजित किया। विधायक अजय सोलंकी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनके योगदान को याद किया। भारी बारिश में भी कार्यकर्ता यशवंत चौक पहुंचे और प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि हमें दलगत राजनीति से ऊपर उठकर हिमाचल निर्माता डॉ. वाईएस परमार के दिखाए रास्तों पर चलना चाहिए। इस मौके पर कैप्टन सलीम अहमद, अनिल शर्मा, मास्टर सोमचंद, नरेंद्र तोमर समेत काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बाक्स
भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ. परमार की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी डॉ. यशवंत सिंह परमार की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। संजय चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ता बारिश में यशवंत चौक पहुंचे और उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।