फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांडो भटनोल जिप सीट के लिए तिकोना मुकाबला

Fri, 01 Jan 2016 06:10 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शिलाई (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन
विकास खंड शिलाई के तहत आने वाले वार्ड-3 कांडो भटनोल जिला परिषद सीट पर भाजपा-कांग्रेस और आजाद उम्मीदवार के बीच तिकोना मुकाबला है। अब देखना है कि क्षेत्र के मतदाता किसे जीत का आशीर्वाद देते हैं। इस सीट से आजाद प्रत्याशी के रूप में इंद्र सिंह ठाकुर मैदान में हैं। वहीं, कांग्रेस से दलीप सिंह चौहान टक्कर दे रहे हैं। दूसरी ओर, भाजपा से पत्रकार डॉ. रमेश सिंगटा मैदान में हैं। तीनों प्रत्याशियों ने अपने जीत के दावे के साथ जनता की सेवा को अपना पहला कार्य माना है।
विज्ञापन


भाजपा प्रत्याशी डॉ. रमेश सिंगटा वर्ष 2010 के पंचायत चुनाव में जिप सदस्य के रूप में आजाद उम्मीदवार के रूप में खड़े होकर कांग्रेस प्रत्याशी को कड़ी टक्कर दी थी। इसमें वह दूसरे स्थान पर रहे थे। इस बार भाजपा ने डॉ. सिंगटा पर ही दांव खेला है। इससे कांग्रेस प्रत्याशी को खूब पसीना बहाना पड़ रहा है। जिला परिषद की इस सीट पर 16 पंचायतें पड़ती हैं। इनमें करीब 21 हजार वोटर हैं।

डॉ. सिंगटा ने जनसेवा को बताया लक्ष्य

डॉ. रमेश सिंगटा ने कहा कि वह जिला परिषद के चुनाव में राजनीति करने नहीं बल्कि जनसेवा के लिए मैदान में उतरे हैं। उनका मानना है कि पहले कलम की ताकतसे हजारों लोगों को न्याय दिलाया। अब राजनीति को माध्यम बनाकर लोगों की सेवा करना चाहते हैं। पेशे से पत्रकार एवं  युवा डॉ. रमेश सिंगटा की उच्च शिक्षा मतदाताओं को खासा लुभा रही है।
विज्ञापन


कांग्रेस प्रत्याशी को विरासत में मिली राजनीति

कांग्रेस प्रत्याशी दलीप सिंह चौहान के पिता स्व. हीरा सिंह 30 साल तक पंचायत प्रधान रहे। दलीप सिंह चौहान भी दो बार पंचायत प्रधान और एक बार जिप सदस्य रह चुके हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें पंचायती राज का बेहतर ज्ञान है। इसका उपयोग वह जनता की सेवा के लिए करेंगे।

निर्दलीय इंद्र सिंह ने भी बहाया पसीना

आजाद प्रत्याशी इंद्र सिंह ने कहा कि उन्होंने राजनीतिक जीवन की शुरूआत छात्र राजनीति से की। वह युवा संगठन के जिला अध्यक्ष भी रहे हैं। कई आंदोलनों का नेतृत्व किया। जनता की समस्याओं को लेकर अनशन से लेकर भूख हड़ताल तक उन्होंने की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें