हिमाचल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट पांवटा के नर्सिंग संस्थान में फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं ने बेहतरीन रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। पंजाबी गिद्दा और हिमाचली नाटी ने खूब समां बांधा। नर्सिंग की छात्रा मनिंदर को मिस फ्रेशर और प्रीति को मिस परसनेलिटी खिताब से नवाजा।
संस्थान के निदेशक गौरव गुप्ता और फार्मेसी की प्रधानाचार्य उज्ज्वला ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रधानाचार्य जसपाल कौर ने पार्टी में नई छात्राओं का स्वागत किया। छात्राओं ने स्वागत गीत, पंजाबी गिद्दा तथा सिरमौरी नाटी नीलीमा, नीरू चाली घूमंदी और ऊबा नीणा शिमले खे गीतों पर धमाल मचाया।
अंत में नर्सिंग की नई छात्राओं में से मिस फ्रेशर के चयन का दौर शुरू हुआ। इसमें मनिंद्र को मिस फ्रेशर और प्रीति को मिस परसनेलिटी के खिताब से नवाजा गया। इस मौके पर संस्थान के निदेशक गौरव गुप्ता, प्रीति गुप्ता, फार्मेसी की प्रधानाचार्य उज्ज्वला, नर्सिंग इंस्टीट्यूट पांवटा की प्रधानाचार्य जसपाल कौर समेत संस्थान का स्टाफ मौजूद रहा।