फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: कोटला बड़ोग गांव में किया पौधरोपण

विज्ञापन
पच्छाद के कोटला बड़ोग में पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान एसडीएम संजीव धीमान व अन्य। संवाद
विज्ञापन
कोटला बड़ोग गांव में किया पौधरोपण
विज्ञापन

सराहां (सिरमौर)। दाड़ो देवरिया पंचायत के कोटला बड़ोग गांव में पशु अभ्यारण्य के निकट आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत पौधरोपण किया गया। एसडीएम पच्छाद डाॅ. संजीव धीमान की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम के दौरान खंड विकास अधिकारी पच्छाद रमेश शर्मा के अलावा पंचायत प्रधान, कनिष्ठ अभियंता पच्छाद, तकनीकी सहायक, समस्त पंचायत पदाधिकारियों, स्वयं सहायता समूह के सदस्यों ने भाग लिया।

गौरतलब है कि ग्राम पंचायत की ओर से पशु अभ्यारण्य की जमीन पर 1,000 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इस भूमि पर पशुओं के लिए घास वाले पौधे रोपित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कार्य को पूरा करने के लिए ग्राम पंचायत को मनरेगा योजना के तहत स्वीकृति प्रदान की गई है। इन पौधों के रखरखाव का जिम्मा स्थानीय पंचायत की ओर से लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें