फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: हिमोत्कर्ष संस्था के संस्थापक स्व. कंवर हरि सिंह की पुण्यतिथि पर किया पौधरोपण

विज्ञापन
हिमोत्कर्ष संस्था, पांवटा प्रेस क्लब, दून पहाड़ी संगठन व सीपीजीपी ने गोंदपुर मे संयुक्तरुप से
विज्ञापन
वन विभाग ने पिछले कुछ वर्षो में आधा दर्जन पार्क विकसित किए : ऐश्वर्य राज
विज्ञापन

हिमोत्कर्ष संस्था के संस्थापक स्व. कंवर हरि सिंह की पुण्यतिथि पर किया पौधरोपण
हिमोत्कर्ष संस्था, पांवटा प्रेस क्लब, दून पहाड़ी संगठन और सीपीजीपी सदस्य शामिल



संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। रविवार को वन विभाग के गोंदपुर पार्क में हिमोत्कर्ष संस्था के संस्थापक स्व. कंवर हरि सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी याद में पौधरोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि डीएफओ पांवटा साहिब ऐश्वर्य राज व हिमोत्कर्ष संस्था जिला इकाई अध्यक्ष आरपी तिवारी ने पौधा रोप कर शुभारंभ किया। कार्यक्रम में हिमोत्कर्ष संस्था, पांवटा साहिब प्रेस क्लब, दून पहाड़ी संगठन और क्लीन पांवटा ग्रीन पांवटा के तत्वाधान में विभिन्न किस्म के
सैकड़ों पौधे रोपे गए।
डीएफओ ऐश्वर्य राज ने कहा कि जिस स्थल पर एनएच-707 पर पार्क विकसित किया जा रहा है, उस स्थल पर कूड़े के ढेर लगे होते थे। करीब 31 ट्रैक्टर कूड़ा साफ कर इस स्थल पर नेचर ट्रेल जापानी तकनीक से पार्क विकसित हो रहा है। एक हिस्सा तैयार हो चुका है। इस बार डिविजन में चालीस हैक्टेयर पर पौधरोपण हो रहा है। पांवटा में करीब आधा दर्जन पार्क विकसित हो चुके हैं।
विज्ञापन

गोंदपुर में निर्माणाधीन पार्क में रविवार को चार संस्थाओं ने सैकड़ों पौधे रोपे हैं।
हिमोत्कर्ष संस्था सिरमौर इकाई व पांवटा साहिब प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद तिवारी ने कहा कि कंवर हरि सिंह ने हिमाचल सरकार में अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास निगम के महाप्रबंधक पद से 1998 में सेवानिवृत्त होने से पहले केंद्र व प्रदेश सरकार में विभिन्न पदों पर कार्य किया। 1974 में उन्होंने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर हिमोत्कर्ष साहित्य, संस्कृति एवं जनकल्याण परिषद पंजीकृत संस्था की स्थापना की, जोकि अब प्रदेश की अग्रणी स्वयंसेवी संस्था का रूप धारण कर चुकी है। वर्तमान समय में इस संस्था की प्रदेश में 12 शाखाएं शिक्षा, स्वास्थय, गरीबों के उत्थान, महिला सशक्तीकरण तथा समाज सेवा के विभिन्न प्रकल्पों को अंजाम दे रहीं हैं। आज कंवर हरि सिंह की पुण्यतिथि पर चार संगठनों ने मिल कर पौधरोपण किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर डीएफओ ऐश्वर्य राज, एसीएफ आदित्य शर्मा, हिमोत्कर्ष अध्यक्ष आरपी तिवारी, सेवानिवृत्त सीएमओ डॉ. संजीव सग्गल, आरओ सुरेन्द्र शर्मा, इंद्र सिंह, पंकज शर्मा, डिंपल कौर, मनिंद्र सिंह मन्नी, प्रीति प्राच्य, दून पहाड़ी संगठन अध्यक्ष खजान शर्मा, नरेंद्र ठुंडू, रामलाल शर्मा, रविंद्र ठाकुर, कुंदन शर्मा, बलबीर सिंह, धनबीर कपूर, नारायण बिरसांटा, सुनील तोमर और पंकज नेगी मौजूद रहे।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें