फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: तेज रफ्तार ट्राले ने स्कूटी को मारी टक्कर, हादसे में व्यक्ति घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
-पांवटा साहिब-नाहन नेशनल हाईवे-07 पर हिट एंड रन का मामला
विज्ञापन

-पुलिस जांच टीम ने की सीसीटीवी से ट्रक की पहचान, मामला दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी

पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब-नाहन नेशनल हाईवे पर भूपपुर के पास एक ट्राले ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी ट्रक की पहचान कर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार योगराज वालिया अपनी स्कूटी पर सवार होकर पांवटा साहिब की तरफ जा रहा था कि भूपपुर के पास एक ट्राला आया और स्कूटी को टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया। स्कूटी चालक योगराज वालिया गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तुरंत सिविल अस्पताल पांवटा साहिब ले जाया गया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज नाहन के लिए रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज देखने पर हादसा करने वाले ट्रक का नंबर सामने आया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


एसपी सिरमौर निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें