फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: बांगरण-किशनकोट मार्ग पर तेज रफ्तार ओवरलोडेड ट्राला पलटा

विज्ञापन
सिरमौर के बांगरण-किशनकोट मार्ग पर देर रात को अनियंत्रित होकर पलटा ट्राला। संवाद
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन


रात को हुई दुर्घटना बड़ा हादसा टला, ग्रामीणों में रोष

संवाद न्यूज एजेंसी

पुरुवाला (सिरमौर)। बांगरण-किशनकोट मार्ग पर एक तेज रफ्तार और ओवरलोडेड ट्राला रात को 11 बजे अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा इतना गंभीर था कि सड़क के साथ गुजर रही बिजली की थ्री फेस लाइन के खंभे में अटक गया। ट्राले में चालक सहित तीन लोग सवार थे, जिन्हें स्थानीय ग्रामीणों की मदद से गाड़ी के शीशे तोड़कर बाहर निकाला गया। वाहन पुरुवाला की ओर से एनएच-707 होते हुए पांवटा की दिशा में जा रहा था।

गनीमत रही कि दुर्घटना के समय सड़क पर कोई पैदल राहगीर मौजूद नहीं था और न ही बिजली की गुजरती थ्री फेस लाइन टूटी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। ग्रामीणों के अनुसार यह मार्ग ट्रालों के लिए नो-जोन घोषित होने के बावजूद रात भर खनन सामग्री से लदे भारी वाहन बेखौफ दौड़ते हैं।
विज्ञापन


स्थानीय ग्रामीण अनिल चौधरी, संजय चौधरी, सुमेर चंद, गुरदेव सिंह, हरजीत, अशोक, धर्म सिंह सहित अन्य लोगों ने प्रशासन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए। उनका कहना है कि भारी वाहनों की लगातार आवाजाही से सड़क सुरक्षा खतरे में पड़ गई है।
ग्रामीणों ने बताया कि बांगरण से बाईपास रोड पर पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें लोगों की जान तक जा चुकी है, लेकिन इसके बाद भी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अगर प्रशासन ने इस मार्ग पर ट्रालों की आवाजाही रोकने का ठोस निर्णय नहीं लिया, तो पंचायत की ओर से गांव में धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। उधर, पुरुवाला थाना के प्रभारी राजेश पाल ने घटना की पुष्टि की है।

-संवाद

सिरमौर के बांगरण-किशनकोट मार्ग पर देर रात को अनियंत्रित होकर पलटा ट्राला। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें