फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेबीटी प्रशिक्षित संघ ने 15 सौ सीटें भरने की उठाई मांग

Fri, 08 Jul 2016 11:27 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला ददाहू (सिरमौर)।
विज्ञापन
भाजपा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
ददाहू(सिरमौर)। रेणुका विधानसभा क्षेत्र के टैट पास बेरोजगार जेबीटी प्रशिक्षुओं ने प्रदेश सरकार से जेबीटी की सीटें बढ़ाने की मांग की है। जेबीटी प्रशिक्षित बेरोजगार संघ की रेणुका इकाई ने शुक्रवार को आयोजित एक बैठक में कहा कि टैट पास जेबीटी प्रशिक्षुओं के मात्र 400 पदों को भरा जाना ऊंट के मुंह में जीरे के समान है। जबकि प्रदेश भर में 10 हजार से अधिक प्रशिक्षित ऐसे हैं जिन्होंने ट्रेनिंग करके टैट पास कर ली है तथा 6 हजार प्रशिक्षु अभी भी प्रशिक्षण ले रहे हैं। ऐसे में 10 हजार प्रशिक्षुओं की भीड़ में मात्र 400 सीटों का भरा जाना बेरोजगार प्रशिक्षुओं के हितों से खिलवाड़ है।

संघ की रेणुका इकाई के अध्यक्ष रोशन लाल ने मात्र 400 सीटों के भरे जाने के प्रति रोष जाहिर करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार टैट पास जेबीटी प्रशिक्षुओं से भेदभाव कर रही है। जबकि प्रदेश भर के 200 से अधिक स्कूलों में एक भी अध्यापक नहीं है। जबकि 1140 स्कूल मात्र एक ही शिक्षक के सहारे चले आ रहे हैं लेकिन उसके बावजूद भी टैट पास जेबीटी प्रशिक्षुओं के पदों में भारी कटौती की जा रही है। संघ ने प्रदेश भर में 1500 से अधिक सीटें भरने की मांग की है। इसकी घोषणा प्रदेश सरकार पहले भी कर चुकी है लेकिन वर्तमान में सरकार ने मात्र 400 पदों को ही स्वीकृति दी है जो कि सरासर गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संघ ने इन पदों की संख्या बढ़ाने की मांग की है जिससे कि शिक्षा की गुणवत्ता को आगे बढ़ाया जा सके तथा वर्षों से आस लगाए बैठे जेबीटी प्रशिक्षु बेरोजगार को भी राहत व न्याय मिल सके। बैठक में बलबीर, रिखी राम, विनोद, निधि, हेमलता, अनुराधा, सुनील, कमला, ऊमाकांत, पूनम, संदीप व विनोद तोमर सहित अनेकों जेबीटी प्रशिक्षु शामिल रहे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें