फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: परशुराम चौक पर ट्रक फंसने से 15 मिनट बाधित रहा भगानी मार्ग

विज्ञापन
पांवटा परशुराम चौक पर ट्रक फंसने से 15 मिनट बाधित भगानी मार्ग - संवाद
विज्ञापन
परशुराम चौक पर ट्रक फंसने से 15 मिनट बाधित रहा भगानी मार्ग
विज्ञापन

जेसीबी मशीन से ट्रक को साइड करने के बाद बहाल हुई सड़क
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। देहरादून पांवटा साहिब एनएच-07 पर परशुराम चौक पर देर शाम को एक ट्रक फंस गया। इससे बाइपास से भगानी मार्ग की तरफ जाने वाले बड़े वाहनों का आवागमन करीब 15 मिनट तक प्रभावित रहा।
शहर के भीड़भाड़ वाले चौक पर तैनात यातायात पुलिस जवानों को यातायात सुचारु रखने में इस दौरान खूब मशक्कत करनी पड़ी। बाद में एक जेसीबी मशीन मौके पर मंगवा कर मार्ग सुचारु करवा दिया गया।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी रजनीश गुप्ता, प्रदीप चौहान, अजय राणा, सुनील चौधरी, प्रताप चौहान, रीता, रवीना शर्मा, कांता व रितिक तोमर ने बताया कि शनिवार शाम को बद्रीपुर की तरफ से भगानी मार्ग को जा रहा एक बड़ा ट्रक चौक के एकदम बीच मेें मार्ग की तरफ फंस गया।
इस बीच यातायात पुलिस जवानों ने मुस्तैदी से सजग होकर चौराहे पर अस्पताल की तरफ जाने वाला मार्ग, पांवटा से बद्रीपुर जाने वाले एनएच मार्ग पर यातायात सुचारु रखा लेकिन भगानी की तरफ जाने वाले मार्ग पर करीब 15 मिनट तक बड़े वाहनों का आवागमन प्रभावित रहा।
विज्ञापन

मौके पर तैनात पुलिस जवानों ने एक जेसीबी को मौके पर मंगवा कर ट्रक हो हटाया। इसके बाद पांवटा बाइपास से शिवपुर व भगानी को जाने वाले मार्ग की तरफ बड़े वाहनों का आवागमन शुरू करवाया जा सका।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें