आईआईएम सिरमौर ने लांच किया नया पाठ्यक्रम
काम और जीवन का प्रबंधन करने में करेगा मदद
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। आईआईएम सिरमौर ने एक नया पाठ्यक्रम मैनेजिंग लाइफ एंड बिजनेस पर्सपेक्टिव्स ऑफ ए सीएफओ लांच किया है। वर्तमान शैक्षणिक वर्ष में आईआईएम सिरमौर के 63 छात्रों को पाठ्यक्रम में भाग लेने के लिए चुना गया है।
पाठ्यक्रम की पेशकश प्रो. पी. संजय की ओर से की गई। इसका उद्देश्य कॉर्पोरेट प्रशासन प्रणालियों पर एक वैश्विक दृष्टिकोण प्रदान करने के साथ-साथ, छात्रों को एक खुशहाल और तनावमुक्त जीवन जीने के लिए संवेदनशील बनाना है, जो बेहतर निर्णय लेने में मदद करेगा।
प्रो. पी. संजय ने कहाकि इस पाठ्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को भारतीय संस्कृति में गहराई से निहित ज्ञान और मूल्यों के साथ सर्वोत्तम वैश्विक प्रबंधन प्रथाओं का संयोजन करते हुए एक सर्वांगीण शिक्षा प्रदान करना है। बता दें कि प्रो. पी.संजय प्रो. सना मैदुल्लाह के साथ पहले से ही कक्षा में सिखाई जाने वाली प्रथाओं और तकनीकों के लाभों पर शोध कर रहे हैं।