फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिपुरधार-नाहन सड़क पर दिनभर नहीं दौड़ पाए वाहन

विज्ञापन
हरिपुरधार-लोहानधार सड़क बंद होने से पैदल सफर तय कर गंतव्य की ओर जातीं महिलाएं। - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
हरिपुरधार (सिरमौर)। लोक निर्माण विभाग के सड़क खोलने के दावे के बावजूद हरिपुरधार-नाहन मार्ग पर सोमवार को दिनभर एक भी वाहन नहीं चला। गत रविवार विभाग ने संगड़ाह से हरिपुरधार तक सड़क खोलने का दावा किया था। सोमवार को बड़े वाहनों की आवाजाही तो दूर, छोटे वाहन भी नहीं चल सके।
विज्ञापन

रनवा गांव के गोपाल ठाकुर, चंपा देवी और राजू आदि ने बताया कि सोमवार को उन्होंने डलयाणु से हरिपुरधार तक 14 किलोमीटर का सफर पैदल किया। रास्ते में कोई वाहन नहीं मिला। सड़क पर दो-तीन वाहन पर्यटकों के फंसे हुए थे।
बताया जा रहा है कि कई स्थानों पर सड़क पर बर्फ की पतली परत जमी हुई है। इस वजह से गाड़ियों के स्किड होने का खतरा बना हुआ है। चालकों की शिकायत है कि बर्फ हटाने के बाद सड़क पर न तो मिट्टी बिछाई गई है और न ही पासिंग प्वाइंट बनाए गए हैं।
विज्ञापन

सड़क पर जब तक मिट्टी नहीं बिछाई जाती, तब तक बस मालिकों व चालकों ने इस सड़क पर बसों को चलाने से साफ मना कर दिया है। उधर, सोलन-मीनस मार्ग पर बसों सहित सभी छोटे बड़े वाहनों की आवाजाही सामान्य रूप से चालू हो गई है।
.........
नहीं खुला हरिपुरधार-कुपवी मार्ग
हरिपुरधार कुपवी मार्ग पर पांचवें दिन भी यातायात बहाल नहीं हो पाया है। लोक निर्माण विभाग ने इस सड़क को खोलने के लिए दो जेसीबी मशीनों को लगाया है। इस मार्ग पर कई स्थानों पर 3 से 4 फीट बर्फ जमी हुई है। हरिपुरधार-लोहानधार बाग सड़क पर भी यातायात बहाल नहीं हुआ है। इस सड़क को खोलने का कार्य भी जोरों से चला हुआ है।
........
संगड़ाह से हरिपुरधार तक सड़क खोल दी है : आरके शर्मा
अधिशासी अभियंता संगड़ाह आरके शर्मा ने बताया कि हरिपुरधार-नाहन सड़क को संगड़ाह से हरिपुरधार तक खोल दिया है। कई स्थानों पर पासिंग प्वाइंट भी बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि जहां स्किड का खतरा है, वहां मिट्टी भी डाली जा रही है। फिर भी यदि गाड़ियां नहीं चल रही हैं तो वह कुछ नहीं कर सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें