फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: रॉयल राइडर्स को हराकर टोरू क्लब सेमीफाइनल में

विज्ञापन
विज्ञापन
रॉयल राइडर्स को हराकर टोरू क्रिकेट क्लब सेमीफाइनल में
विज्ञापन

-186 के लक्ष्य को केवल 12.1 ओवर में किया हासिल

नेहाल पजनी ने 98 और प्रशांत तोमर ने खेली 78 रन की ताबड़तोड़ पारी

संवाद न्यूज एजेंसी

पांवटा साहिब। बहराल के क्रिकेट सेंटर में खेली जा रही सिरमौर सुपर लीग के पहले क्वार्टर फाइनल में टोरू क्रिकेट क्लब ने रॉयल राइडर्स पांवटा को हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली।
टोरू क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। रॉयल राइडर्स पांवटा की शुरुआत काफी मजबूत रही। ओपनर राकेश पंवार और अचल देव ने पहले विकेट के लिए 10 ओवर में 100 रनों की बेहतरीन साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। राकेश पंवार ने 57 रन और अचल देव ने 43 रनों का योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद कप्तान त्रिलोक सिंह ने नाबाद 50 रनों की अहम पारी खेली। 20 ओवर में रॉयल राइडर्स पांवटा ने 5 विकेट खोकर 186 रन बनाए। प्रशांत तोमर ने 2, राहुल और लकी को 1-1 विकेट मिला। टोरू क्रिकेट क्लब की टीम ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की। नेहाल पजनी और प्रशांत तोमर की जोड़ी ने तेजी से रन बटोरे। दोनों बल्लेबाजों ने शानदार साझेदारी करते हुए टीम को महज 12.1 ओवर में ही जीत दिला दी। नेहाल पजनी ने नाबाद 98 रन और प्रशांत तोमर ने नाबाद 78 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें