पांवटा साहिब में अवैध खनन करते पकड़े गए ट्रेक्टर चालक के खिलाफ कार्यवाही करती खनन विभाग की टीम।
- फोटो : NAHAN
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब की खनन विभाग की टीम ने अवैध खनन करते 3 ट्रैक्टर पकड़े हैं। अलग-अलग जगह पर अवैध खनन करते पकड़े ट्रैक्टरों के संचालकों से 14500 रुपये जुर्माना राशि वसूली गई है।
खनन विभाग को सूचना मिली थी कि पांवटा साहिब के कुछ स्थलों पर अवैध खनन किया जा रहा है। इसके बाद खनन विभाग की टीम ने संदिग्ध स्थलों पर छापामारी की। शनिवार को पांवटा साहिब के कुंजा मंतरालियों और रामपुरघाट क्षेत्रों में अवैध खनन करते तीन ट्रैक्टर पकड़े। इन तीनों ट्रैक्टरों से 14500 रुपये जुर्माना राशि वसूली गई है।
खनन निरीक्षक मंगतराम शर्मा ने बताया कि पांवटा साहिब में हो रहे अवैध खनन को रोकने के लिए जिला खनन अधिकारी सुरेश भारद्वाज के दिशा-निर्देशों पर समय-समय पर कार्रवाई की जाती रही है जिससे अवैध खनन करने वालों पर अंकुश लगाया जा सके। उधर, जिला खनन अधिकारी सुरेश भारद्वाज ने पुष्टि की है। एमओ ने कहा कि जिला सिरमौर के अवैध खनन को संवेदनशील नदी क्षेत्रों पर नजर रखी जा रही है। अवैध खनन करने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।