फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला परिषद की शपथ में नहीं आई कांग्रेस की एक सदस्य

विज्ञापन
जिला परिषद भवन नाहन, सिरमौर हिमाचल प्रदेश में बैठे जिप के सदस्य। - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। सिरमौर जिला परिषद में कांग्रेस और भाजपा के बीच छिड़ी सत्ता की जंग रोचक हो गई है। नौ सदस्यों के साथ बहुमत में होने का दावा करने वाली कांग्रेस पार्टी की एक विजेता उम्मीदवार शपथ लेने नहीं आई। बाग पशोग से जीतीं निर्दलीय प्रत्याशी समेत कांग्रेस खेमे के आठ लोगों ने शुक्रवार को एक साथ शपथ ली। हालांकि, कांग्रेसी नेताओं ने उनकी सदस्य के अस्वस्थ होने की बात कहकर फिर बहुमत होने का दावा किया है लेकिन शपथ समारोह से कांग्रेस की एक पार्षद का किनारा करने से जोड़तोड़ की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। उधर, भाजपा खेमे के किसी भी विजेता पार्षद ने आज शपथ नहीं ली।
विज्ञापन

सिरमौर में जिला परिषद की सत्ता को लेकर कांग्रेस-भाजपा में जबरजस्त सियासी जंग चल रही है। आठ-आठ सीटें जीतने के बाद दोनों दल निर्दलीय पर निर्भर हो गए। शुरूआती दौर में ही कांग्रेस ने निर्दलीय को अपनी पाले में लाकर बहुमत का दावा किया लेकिन अब उनके ही खेमे की एक पार्षद का बैठक में नहीं आना चर्चा का विषय बना हुआ है।
उधर, दूसरी ओर भाजपा भी अभी तक बहुमत को लेकर आश्वस्त नहीं है। माना जा रहा है कि इसी वजह से भाजपा के पार्षद शपथ ग्रहण समारोह में नहीं पहुंचे। लिहाजा, एक जनवरी को होने वाले चुनाव को लेकर भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। दोनों ही दलों के आठ-आठ सदस्यों होने पर जाहिर है कि पहले दिन कोरम पूरा नहीं होगा। लिहाजा, अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के चुनाव की तारीख आगे खिसकने की संभावना प्रबल है। जिला परिषद भवन में शपथ ग्रहण समारोह के बाद शिलाई के विधायक हर्ष वर्धन चौहान ने दावा किया कि जिला परिषद पर कांग्रेस पुन: काबिज होगी। उन्होंने बताया कि अफवाहें चलती रहती हैं, यह चुनाव है। उनकी एक पार्षद अस्वस्थ चल रही है। इस वजह से वह शपथ ग्रहण में नहीं आ सकी।
विज्ञापन

बॉक्स के लिए--
उपायुक्त ने दिलाई आठ को शपथ
उपायुक्त सिरमौर डॉ. आरके परुथी ने नाहन के जिला परिषद भवन में आठ नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर वार्ड नंबर 1 से पृथ्वी राज चौहान, वार्ड नंबर 3 से विद्या देवी, वार्ड नंबर 4 से चमेली देवी, वार्ड नंबर 9 से अमृत कौर, वार्ड नंबर 10 से ओमप्रकाश, वार्ड नंबर 14 से नीलम देवी, वार्ड नंबर 15 से आनंद परमार, वार्ड नंबर 17 से विनय कुमार ने शपथ ली। गौरतलब है कि नीलम बाग पशोग से बतौर निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव जीती हैं। अब वह कांग्रेस खेमे के साथ आ गई हैं।
विज्ञापन

---------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें