संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। डिग्री कॉलेज ददाहू से पास आउट हुए तीन विद्यार्थियों ने एनईटी (नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट) और जेआरएफ (जूनियर रिसर्च फेलोशिप) की परीक्षा पास कर नाम रोशन किया है। डिग्री कॉलेज ददाहू में पहली बार एक साथ तीन विद्यार्थियों ने यह परीक्षा उत्तीर्ण की है।
ददाहू कॉलेज से वर्ष 2023 में पास आउट हुई शबनम चौहान ने राजनीतिक विज्ञान में परीक्षा उत्तीर्ण की है। जबकि 2024 में पास आउट हुए छात्र नितेश सिंगटा ने कॉमर्स और तान्या ने इतिहास में परीक्षा उत्तीर्ण की है। एनईटी का परिणाम आते ही कॉलेज में खुशी का माहौल है। कॉलेज प्रबंधन ने तीनों विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी है।
प्राचार्य डॉ. पवन कुमार ने बताया कि तीनों विद्यार्थी अब मेहनत और लगन के बल पर पीएचडी करने और कॉलेज कैडर में प्रोफेसर बनने की योग्यता रखते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों के साथ-साथ उन्हें पढ़ाने वाले प्राध्यापकों को भी बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
नितेश सिंगटा।
नितेश सिंगटा।