प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से जुड़ेगी पांवटा साहिब की तीन सड़कें
विभाग ने किया सड़क निर्माण और अन्य औपचारिकताएं को पूरा करने का कार्य शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की दूसरे चरण में पांवटा साहिब की तीन महत्वपूर्ण सड़कों को स्वीकृति मिल गई है। लोक निर्माण विभाग ने सड़क निर्माण और अन्य औपचारिकताएं पूरा करने के लिए कार्य शुरू कर दिया है।
पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के लिए बुनियादी ढांचे के विकास में एक बड़ी सफलता मिली है, जहां प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के दूसरे चरण के तहत कुल 3 महत्वपूर्ण ग्रामीण सड़कों को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान हुई है, तो वहीं अब इस स्वीकृति से क्षेत्र के कई गांवों की सैकड़ों की आबादी को सुरक्षित सड़क कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा। इन सड़कों में मेहरूवाला-अप्पर भंगानी-खोडोवाला सड़क और राजपुर-कंडेला सड़क समेत गोंदली सड़कें शामिल हैं।
स्वीकृति मिलने के बाद अन्य औपचारिकता है इन सड़क निर्माण कार्य को लेकर पूरी की जा रही है। इन सड़कों के निर्माण होने के बाद क्षेत्र के सैकड़ों लोगों को मानसून और खराब मौसम के दौरान भी सड़क सुविधा उपलब्ध होगी। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए बहुआयामी योजना हैं और इसी योजना से गांव-गांव सड़क सुविधा से जुड़ रहे हैं।
लोक निर्माण विभाग पांवटा साहिब के अधिशासी अभियंता सूर्यकांत सेमवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के दूसरे चरण में क्षेत्र की तीन सड़कों को स्वीकृति मिल गई है।