फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: धायली स्कूल को 47.60 लाख रुपये से मिले तीन नए कमरे

विज्ञापन
थाना कसोगा पंचायत के धायली स्कूल में नवनिर्मित कमरों का उद्घाटन करते विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कु
विज्ञापन
विकास की बात- सचित्र-
विज्ञापन


विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने किया नये कमरों का लोकार्पण

संवाद न्यूज एजेंसी

ददाहू (सिरमौर)। प्रदेश सरकार दूरदराज क्षेत्रों के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा घर द्वार पर प्रदान करने में लगातार कार्य कर रही है ताकि गांव के बच्चों का भी सर्वांगीण विकास हो सके। यह बात विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने मंगलवार को धारटीधार क्षेत्र की थाना कसोगा पंचायत में उच्च पाठशाला धायली में 47.60 लाख रुपये से निर्मित तीन कमरों के उद्घाटन अवसर पर कही।

उन्होंने कहा कि प्रदेश को शिक्षा के क्षेत्र में प्रथम राज्य बनाने के लिए सबको मिलकर कार्य करना होगा और शिक्षा के स्तर में सुधार करना होगा। उन्होंने स्कूल की चहारदीवारी व मुख्य द्वार का प्राक्कलन बना कर निदेशालय को भेजने के विभाग को निर्देश दिए, जिससे कि धन का प्रावधान किया जा सके।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ददाहू से तिरमली सड़क का टेंडर लगा दिया गया है। दो करोड़ रुपये की लागत से इस सड़क का सुधारीकरण का कार्य शीघ्र ही आरंभ करवा दिया जाएगा। इस दौरान उपाध्यक्ष ने लोगों की समस्याओं को भी सुना और लोक निर्माण, जलशक्ति और विद्युत विभाग को लोगों की समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस मौके पर अधिशाषी अभियंता आलोक जनवेजा, सहायक अभियंता दलीप चौहान, पंचायत प्रधान सेवानंद शर्मा, उपप्रधान राजेंद्र सिंह, दीप राम शर्मा, राम रत्न चौहान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व ग्रामीण मौजूद रहे।

संवाद

थाना कसोगा पंचायत के धायली स्कूल में नवनिर्मित कमरों का उद्घाटन करते विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कु

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें