फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डांडा-अंबोया में खैर की लकड़ी सहित जीप जब्त, तीन दबोचे

विज्ञापन
डांडा-अंबोया में खैर की लकड़ी के साथ दबोचे गए आरोपी व जीप। - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
पुरुवाला (सिरमौर)। वन विभाग पांवटा साहिब ने खैर की लकड़ी समेत एक जीप को जब्त किया है। इस मामले में विभाग ने तीन लोगों को मौके पर दबोचा। जबकि, कुछ लोग अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब हो गए। वन विभाग ने वनकाटुओं के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार भगाणी वन रेंज की डांडा बीट में देर रात गश्त के दौरान वनरक्षक और वनकर्मियों को आरे की आवाज से लकड़ी काटे जाने का शक हुआ। छिपकर मौका देखने पर आरक्षित वन डांडा में कुछ लोग खैर की लकड़ी काटते दिखाई दिए। वनरक्षक ने तुरंत निकटवर्ती वनरक्षकों को सूचित कर घेराबंदी की योजना बनाई। इस बीच बोलेरो पिकअप में लकड़ी को लोड कर वनकाटुओं ने लकड़ी का परिवहन शुरू कर दिया।
विभाग की विभिन्न टीमों ने योजनाबद्ध तरीके से पिकअप का पीछा किया। पिकअप को अंबोया स्थित दीपेंद्र भंडारी के घर में दबोचा। साथ ही पुलिस को भी वारदात की इत्तला दी गई। इस दौरान विभाग ने वाहन के साथ तीन लोगों को हिरासत में लिया। जबकि कुछ आरोपी अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल हो गए। हिरासत में लिए गए लोगों की पहचान दयाल सिंह पुत्र रतिराम निवासी अंबोया, आमिर पुत्र हशमत अली निवासी राजपुर और ललित पुत्र अर्जुन निवासी अंबोया के तौर पर की गई है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि वरुणवीर भंडारी, रामलाल, जयप्रकाश व सुनील कुमार निवासी अंबोया मौके से भागने में सफल रहे। पिकअप से खैर के 20 नग बरामद किए गए, जिनका कुल घनत्व लगभग एक घनमीटर व बाजारी मूल्य लगभग 1.5 लाख रुपये पाया। मामले की पुष्टि डीएफओ कुनाल अंग्रीश ने की है। उन्होंने कहा कि सरकारी जंगल से लकड़ी चोरी करने का मामला पुरुवाला थाने में दर्ज करवाया गया है। वन विभाग व पुलिस की टीमें मामले की जांच कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें