फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: दुकान में चौथी बार चोरी की वारदात, शातिर सीसीटीवी में कैद, कुछ न मिला तो बल्ब ही ले गया

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। नाहन-पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित दुकानें इन दिनों अज्ञात चोरों के निशाने पर है। पुलिस की गश्त के दावों के बीच बेखौफ होकर चोर लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामले में हाईवे पर मारकंडा पुल के समीप स्थित मां कालका टी स्टॉल में चंद दिनों पहले एक बार फिर चोरी का प्रयास किया गया। चोर की यह करतूत दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है। दुकानदार मनीष कुमार ने बताया कि पिछले कुछ ही समय के भीतर उनकी दुकान को चार बार निशाना बनाया जा चुका है। दो बार चोर दुकान का सारा कीमती सामान ले गए थे, जिससे उन्हें हजारों रुपये का आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा। लगातार हो रही चोरियों से सबक लेते हुए उन्होंने रात के समय दुकान का सारा सामान अपने घर ले जाना शुरू कर दिया। इसके बाद तीसरी बार जब चोरों ने दुकान के ताले तोड़े, तो अंदर सामान न होने के कारण उनके हाथ कुछ नहीं लगा। वहीं, चंद रोज पहले चौथी बार दुकान में चोरी का प्रयास हुआ। रात के अंधेरे में एक अज्ञात युवक दुकान के भीतर घुसा, लेकिन जब उसे वहां कोई कीमती सामान नहीं मिला, तो वह दुकान में लगा बल्ब ही उतारकर रफूचक्कर हो गया।
विज्ञापन

पीड़ित दुकानदार मनीष कुमार ने बताया कि हर वारदात के बाद पुलिस थाने में लिखित शिकायत दर्ज करवाई है। चोरी की वारदात की सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को भेजी है। बहरहाल, अभी तक चोरों का सुराग नहीं लग पाया है। पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से फुटेज के आधार पर आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने और क्षेत्र में रात को पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें