फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: शहीद कमलकांत मार्ग का बरसात में बहा हिस्सा अब तक नहीं बना

Sat, 14 Dec 2024 11:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
विज्ञापन
शहीद कमलकांत मार्ग का बरसात में बहा हिस्सा, जिसकी नहीं हो रही मरम्मत। संवाद
विज्ञापन
-अब मरम्मत के लिए संबंधित विभाग झाड़ रहे पल्ला
विज्ञापन


भजन चौधरी

धौलाकुआं (सिरमौर)। क्षेत्र में शहीद कमल कांत मार्ग क्षतिग्रस्त होने के कारण वाहन चालकों के लिए खतरा बना हुआ है। आलम यह है कि मार्ग की मरम्मत को लेकर सभी संबंधित विभाग पल्ला झाड़ रहे हैं। ऐसे में स्थानीय लोग हर रोज परेशानी झेल रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 25 सितंबर रात को बादल फटने जैसी भयंकर बारिश के कारण ब्यास माजरा संपर्क मार्ग का करीब 50 मीटर हिस्सा बह गया था। जिससे यह मार्ग दो दिन तक बंद भी रहा। इस दौरान लोक निर्माण विभाग व जल शक्ति विभाग द्वारा मौके पर जाकर निरीक्षण भी किया गया। इतना ही नहीं यहां पर स्थानीय विधायक भी मौका करने पहुंचे थे।
विज्ञापन


दो दिन बाद वाहनों के चलने के लिए साइड से वैकल्पिक व्यवस्था भी की गई। लेकिन मामला उसके बाद से ठंडे बस्ते में पड़ा हुआ है। हर रोज परेशानी झेल रहे स्थानीय लोगों द्वारा मामला पंचायत में भी उठाया गया इसके बाद पंचायत प्रतिनिधियों ने सभी विभागों को प्रस्ताव भी दे दिए तथा पंचायत द्वारा यहां की समस्या को लेकर जिला मुख्यालय में विभागों से भी मांग उठाई गई। लेकिन अभी तक हालत नहीं सुधरी है।

स्थानीय पंचायत प्रधान सुरेश कुमार ने बताया कि उन्होंने जल शक्ति, लोक निर्माण विभाग तथा खंड विकास अधिकारी सहित सभी संबंधित विभागों को प्रस्ताव भेज दिए हैं पर अभी तक मार्ग की हालत नहीं सुधारी जा सकी है। यहां के निवासी जोगेन्द्र, सुुभाष, पूर्ण, हेमराज, सुनील आदि ने बताया कि यहां पर रात के समय कोई भी बड़ा हादसा हो सकता है। इसलिए मार्ग को जल्दी ही ठीक किया जाए।

लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता दलीप तोमर ने बताया कि गोबर खाले में लगे डंगा के बह जाने के चलते सड़क टूटी है। जल शक्ति विभाग द्वारा डंगा लगने पर ही मार्ग ठीक हो पाएगा।
विज्ञापन


उधर, जल शक्ति विभाग के अधिशाषी अभियंता जितेन्द्र ठाकुर ने बताया कि हमारे पास पेयजल आपूर्ति व सिंचाई व्यवस्था सुचारु रूप से चलाने की जिम्मेदारी है। खड्डों में भूमि कटाव से संबंधित अलग विभाग है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें