फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: विद्युत बोर्ड मुख्यालय शिमला कुमार हाउस के बाहर 16 दिसंबर को धरना प्रदर्शन

Sat, 14 Dec 2024 11:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला में धरना प्रदर्शन में जिला से पहुंचेंगे करीब 100 कर्मचारी : राजेश चौहान
विज्ञापन

कहा, बिजली बोर्ड से निकाले 81 आउटसोर्स चालकों को बाहर नही निकाला जाए
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड आउटसोर्स कर्मचारी यूनियन ने 16 दिसंबर को विद्युत मुख्यालय शिमला कुमार हाउस के बाहर धरना प्रदर्शन का आह्वान किया है। प्रदेश में 81 आउटसोर्स चालक कर्मियों को हटाने के फरमान खिलाफ यूनियन ने जंग का ऐलान कर दिया है। राज्य यूनियन के आह्वान पर जिला सिरमौर से करीब 100 कर्मचारी धरना प्रदर्शन में भाग लेंगे।
आउटसोर्स कर्मचारी राज्य संघ हिमाचल प्रदेश महासचिव राजेश चौहान ने कहा कि बिजली बोर्ड के मुख्यालय के बाहर प्रदेश स्तर का सामूहिक विरोध प्रदर्शन करने जा रहे हैं। प्रमुख मांगों में विद्युत बोर्ड में आउटसोर्स छंटनी प्रक्रिया के माध्यम से 81 ड्राइवर साथियों को नौकरी से हटाने का फरमान जारी किया गया है, उनको बाहर नही निकाला जाउ। भविष्य में विद्युत बोर्ड में कार्यरत समस्त आउटसोर्स साथियों में से कोई भी साथी बाहर ना निकाला जाए। बोर्ड प्रबंधन इसके लिए नौकरी की सुरक्षा का प्रावधान करें। 14 दिसंबर तक प्रदेश इकाई की मांग से संबंधित कोई भी सकारात्मक परिणाम नहीं आया है तो प्रदेश के विभिन्न जिला में कार्यरत बोर्ड के समस्त आउटसोर्स कर्मचारी चाहे किसी भी पद पर कार्यरत हैं, 16 दिसंबर 2024 को शिमला कुमार हाउस में भारी संख्या में पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आउटसोर्स कर्मचारी राज्य संघ हिमाचल प्रदेश महासचिव राजेश चौहान ने कहा कि जिला सिरमौर से करीब 100 विद्युत बोर्ड में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारी शिमला धरना प्रदर्शन में पहुंचेेंगे। क्योंकि आउटसोर्स कर्मचारियों के पेट पर लात मारी जा रही है। मिलकर आउटसोर्स छंटनी का विरोध होगा। इसके लिए राज्य कार्यकारिणी के आह्वान का पालन किया जाएगा।

...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें