फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: पांवटा के सिविल अस्पताल के पुराने भवन को होगा जीर्णोद्धार

विज्ञापन
दशकों पुराने जर्जर सिविल अस्पताल भवन को होगा जिर्णोद्वार: संवाद
विज्ञापन
राज्य आपदा न्यूनीकरण कोष से करीब 1.78 करोड़ मंजूर
विज्ञापन

पुराना ओपीडी भवन, प्रसूति एवं शिशु वार्ड की सुधरेगी दशा

सुरेश तोमर
पांवटा साहिब (सिरमौर)। करीब पांच दशक पुराने नागरिक अस्पताल पांवटा के भवन की मरम्मत होगी। इसके लिए राज्य आपदा न्यूनीकरण कोष से करीब 1.78 करोड़ का बजट योजना के लिए मंजूर हुआ है।
स्वास्थ्य विभाग ने ये बजट लोक निर्माण विभाग को भेज दिया है। इससे शीघ्र जर्जर पुराने अस्पताल का मरम्मत का काम शुरू करवा जाएगा। भवन की मरम्मत के बाद पुराने ओपोडी भवन की दिशा सुधारी जा सकेगी। बजट का प्रावधान होने पर अब भवन की मरम्मत का कार्य जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


अस्पताल के दो मंजिला ओपीडी भवन की हालत खस्ता है। कुछ वर्षों पहले करोड़ोंं से नया चार मंजिला भवन बन गया था। इसके बाद भी दशकों पुराने जर्जर भवन में शिशु वार्ड, डायलेसिस वार्ड, मैटरनिटी वार्ड और लैब कक्ष, डॉट कक्ष , महिला प्रसूति कक्ष समेत कार्यालय संचालित हो रहे थे। देखरेख के अभाव और मरम्मत कार्य समय पर न होने के कारण भवन की स्थिति खराब हो चुकी है। भवन में लगा प्लास्टर, सीमेंट गिरने के कारण यहां लगे सरिये और ईंटे भी दिखाई देने लगी हैं।
बता दें कि इसी माह सिविल इंजीनियरिंग की टीम रुड़की से पहुंची थी। टीम ने दशकों पुराने अस्पताल भवन की रिपोर्ट तैयार की। इसके बाद अब अधिकारियों ने स्थिति की जांच कर भवन की मरम्मत का एस्टीमेट बनाकर स्वास्थ्य विभाग को भेजा।
जिला स्वास्थ्य अधिकारी सिरमौर डॉ. अजय पाठक और नागरिक अस्पताल पांवटा साहिब के प्रभारी डॉ. अमिताभ जैन ने कहा कि पुराने अस्पताल भवन की नई तकनीक से मरम्मत होगी। मरम्मत कार्य शीघ्र शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता दलीप सिंह तोमर ने कहा कि नागरिक अस्पताल के पुराने भवन की मरम्मत के लिए 1.78 करोड़ बजट मिल गया है। आधुनिक तरीके से पुराने अस्पताल भवन का मरम्मत का कार्य शीघ्र शरू किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें