फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: शातिर ने बैंक खाते से उड़ाए 9.50 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
श्री रेणुका जी में साइबर ठगी का बड़ा मामला
विज्ञापन

बैंक अधिकारी बन पूछा ओटीपी

संवाद न्यूज एजेंसी

ददाहू ( सिरमौर)। पुलिस थाना श्री रेणुकाजी के अंतर्गत साइबर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। शातिर ने एक व्यक्ति को बैंक अधिकारी बनकर फोन कॉल की और ओटीपी पूछकर उसके बैंक खाते से जीवनभर की कमाई उड़ा ली। इसके बाद परिवार के सदस्यों को बड़ा झटका लगा है। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

कोटला मोलर पंचायत के संदडाह गांव के जगदीश कुमार को दो अज्ञात नंबरों से बैंक अधिकारी बताकर जाल में फंसाया। बाद में ओटीपी के तहत उसके बैंक खाते से 9,50,000 रुपये निकाल लिए। ठगी का शिकार हुए व्यक्ति ने दोनों अलग-अलग मोबाइल नंबरों के आधार पर श्री रेणुका जी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्री रेणुका जी थाना के एसएचओ जीत सिंह माहल ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज होने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि दोनों मोबाइल नंबरों को ट्रेस करके मामले में गंभीरता से जांच की जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अनजान व्यक्ति से फोन पर आया ओटीपी साझा न करें। उन्होंने कहा कि सावधानी से ही आप खुद को ठगी का शिकार होने से बचा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें