फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: तीन, चार गबरू हेलाक किते न...गीत से मचाया धमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाबी गायक कुलविंद्र बिल्ला के नाम रही आखिरी सांस्कृतिक संध्या
विज्ञापन

हार्मनी ऑफ द पाइन्स पुलिस बैंड ने भी किया मनोरंजन
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। जिला स्तरीय रेडक्रॉस मेले की अंतिम संध्या में पंजाबी गायक कुलविंद्र बिल्ला ने जमकर धमाल मचाया। सांस्कृतिक संध्या के दौरान उन्होंने एक से बढ़कर पंजाबी गाने गए। इन गानों पर लोग नाचते दिखाई दिए।
उन्होंने तीन-चार गबरू हेलाक किते न फैदा कि प्लाजो पाके निकली दा, दुपट्टा तेरा सत रंग दा, भावी बलबीरो, देखी किथे दब दी न घोड़ा बे बंदूक दा समेत दर्जनों पंजाबी गीतों से मनोरंजन किया। इसके अलावा सांस्कृतिक संध्या में पीजी काॅलेज नालागढ़ के छात्रों ने भंगड़ा, मलकीयत नायर, चन्ना किशनपुरा, पारस बैंस, हिमाचल प्रदेश पुलिस का आरकेस्ट्रा हार्मनी ऑफ द पाइन्स पुलिस बैंड ने भी दर्शकों को झूमने पर मजबूर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतिम संस्था के मुख्यातिथि सीएम सुखविंद्र सुक्खू रहे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार नशे पर अंकुश लगाने के लिए और युवाओं को बुराई से बचाने के लिए प्रतिबद्धता से काम कर रही है। इस दिशा में सरकार कठोर कदम उठा रही है। सरकार ने नशे की तस्करी में शामिल लोगों की संपत्ति जब्त करने के लिए कानूनी प्रावधान भी किया है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इस समस्या से निपटने के लिए समाज के सभी वर्गों के सामूहिक प्रयास अत्यंत आवश्यक हैं। समारोह के दौरान स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, नालागढ़ विधायक हरदीप सिंह बावा, जोगिंद्रा बैंक के अध्यक्ष मुकेश शर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें