फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: मारपीट मामले में दोषी आरोपी को मिला प्रोबेशन का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
अदालत ने जेल भेजने के बजाय अच्छे आचरण पर किया रिहा
विज्ञापन

50 हजार रुपये के मुचलके और जमानती बॉन्ड पर मिली रिहाई
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। मारपीट के दोषी ठहराए राजू राम को अदालत ने जेल भेजने के बजाय प्रोबेशन का लाभ देते हुए रिहा करने के आदेश दिए हैं। अदालत ने आरोपी को एक वर्ष तक शांति बनाए रखने और अच्छे आचरण की शर्त पर छोड़ा है।
अदालत ने आरोपी को आईपीसी की धारा 451, 323, 324 और 325 के तहत दोषी करार देते हुए दो वर्ष के कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई थी। सुनवाई के दौरान सरकारी पक्ष ने तर्क दिया कि आरोपी के खिलाफ आरोप संदेह से परे साबित हुए हैं तथा पीड़ित को गंभीर चोटें आई हैं, इसलिए उसे किसी प्रकार की राहत नहीं दी जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बचाव पक्ष की ओर से अदालत को बताया गया कि प्रोबेशन अधिकारी की रिपोर्ट में आरोपी का आचरण अच्छा पाया गया है। साथ ही आरोपी के सुधार की संभावना भी जताई गई। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ने सुप्रीमकोर्ट और हाईकोर्ट के निर्णयों का हवाला देते हुए कहा कि ऐसे मामलों में सुधारात्मक दृष्टिकोण अपनाना आवश्यक है। अदालत ने आरोपी को 50 हजार रुपये के निजी मुचलके और इतनी ही राशि के एक जमानती बॉन्ड पर रिहा करने के निर्देश दिए।
अदालत ने स्पष्ट किया कि यदि एक वर्ष की अवधि के दौरान आरोपी के खिलाफ कोई प्रतिकूल शिकायत सामने आती है तो उसे हिरासत में लेकर मूल सजा भुगतनी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें