फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फागू स्कूल में शिक्षकों का टोटा, विद्यार्थी परेशान

Tue, 12 Jul 2016 10:24 PM IST
ब्यूरो अमर, उजाला राजगढ़ (सिरमौर)।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
राजगढ़ (सिरमौर)। ग्राम पंचायत भाणत की वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला फागू में अध्यापकों के आधा दर्जन से अधिक पद लंबे अरसे से खाली पड़े हैं। इसके चलते बच्चों का भविष्य अंधकार में डूब रहा है। स्कूल में अध्यापकों सहित कुल 11 पद रिक्त पड़े हैं जिस कारण स्कूल में पढ़ने वाले 213 बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

विज्ञान संकाय में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों ने अपने बच्चे किसी अन्य स्कूल में भेजने का मन बनाया है। बच्चों के अभिभावकों पवन भारद्वाज, प्रदीप, हेमराज, नरेश, कृष्ण स्वरूप व सतीश ने बताया कि स्कूल में फिजिक्स, हिंदी और आईपी के प्रवक्ताओं के पद खाली पड़े हैं। जबकि टीजीटी आर्ट्स व नान मेडिकल के अलावा एलटी का पद भी पिछले लंबे समय से खाली चल रहा है। यहां पर पिछले करीब डेढ़ साल से गणित के प्रवक्ता का पद भी खाली पड़ा था। इस वजह से बच्चों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

 हालांकि शिक्षा विभाग ने गणित के प्रवक्ता की तैनाती तो यहां पर कुछ दिनों पहले कर दी है, लेकिन इसी दौरान विज्ञान के फिजिक्स जैसे अहम विषय के प्रवक्ता का स्थानांतरण अन्यत्र स्कूल के लिए कर दिया गया। बताया जा रहा है कि केमिस्ट्री विषय के प्रवक्ता के स्थानांतरण आदेश भी आने वाले हैं। ऐसे में विज्ञान जैसे कठिन विषय में पढ़ने वाले बच्चों को किसी अन्यत्र स्कूल में दाखिला लेना पडे़गा।

 लोगों का कहना है कि इसके अतिरिक्त लैब अटेंडेंट के दो पद तथा वरिष्ठ सहायक व क्लर्क के पद भी खाली पडे़ हैं। इस कारण स्कूल में पढ़ाई के साथ-साथ अन्य व्यवस्थाएं भी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

 इस बारे में स्कूल के  प्रधानाचार्य रविंद्र गुप्ता ने रिक्त पदों की पुष्टि करते हुए बताया कि खाली पड़े पदों की वजह से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि एक तरफ  इतने अधिक पद रिक्त पडे़ हैं, दूसरी तरफ कम परिणाम के कारण प्रधानाचार्यों की जवाब तलबी हो रही है। बच्चों के साथ-साथ अध्यापक वर्ग भी परेशान हैं। उन्होंने कहा कि रिक्त पदों की सूचना समय-समय पर आला अधिकारियों को दी जाती है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें