फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: बाउनल स्कूल से जेबीटी की प्रतिनियुक्ति सनग स्कूल में करने पर विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
(अधिकारी का वर्जन पूरा लगाएं)
विज्ञापन

-बोले, नई नीति में एक क्लस्टर से दूसरे क्लस्टर में प्रतिनियुक्ति करना गलत
-प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक बोले, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो ये है प्राथमिकता

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। राजकीय प्राथमिक पाठशाला बाउनल में कार्यरत जेबीटी प्रमोद को राजकीय प्राथमिक पाठशाला सनग में अस्क्यी प्रतिनियुक्ति पर भेजने के आदेशों पर रोष पैदा हो गया है। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ संगड़ाह ने इसका विरोध किया है।
संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि नई क्लस्टर नीति के प्रावधानों के अनुसार क्लस्टर की परिधि से ही किसी अन्य शिक्षक की नियुक्ति की जानी चाहिए थी, लेकिन दिये गए आदेशों में प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक सिरमौर ने एक क्लस्टर से दूसरे क्लस्टर मेंं शिक्षक की प्रतिनियुक्ति की गई है जो न्याय संगत न होकर गलत है।
विज्ञापन


संघ के अध्यक्ष कमल शर्मा और महासचिव यशपाल ठाकुर आदि ने कहा कि जेबीटी प्रमोद को बाउनल स्कूल से प्रतिनियुक्ति पर प्राथमिक पाठशाला सनग के आदेश जारी किए गए हैं। यह पाठशाला वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बड़ग (क्लस्टर) की परिधि में आती है। इस पाठशाला की परिधि में उच्च पाठशाला घाटों और दो माध्यमिक पाठशालाएं आती हैं। घाटों स्कूल में 6 और वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में 9 शिक्षक कार्यरत हैं। ऐसे में इन पाठशालाओं में अधिक संख्या में शिक्षक होने के बाद भी दूसरे क्लस्टर से शिक्षक की प्रतिनियुक्ति नियमों के खिलाफ है।

उन्होंने कहा कि प्राथमिक शिक्षक संघ संगड़ाह इसका विरोध करता है और उपनिदेशक से मांग करता है कि इस प्रतिनियुक्ति को रद्द किया जाए। सनग स्कूल में क्लस्टर के दायरे में आने वाली पाठशालाओं से ही शिक्षक की नियुक्ति करें। उन्होंने कहा कि इस तरह की नियुक्ति से दूसरे क्लस्टर की व्यवस्था और पढ़ाई बाधित होगी। इसके साथ ही सरकार और विभाग के दिशा-निर्देशों की अवहेलना भी होगी। उन्होंने कहा कि यदि इस मामले में संज्ञान लेकर प्रतिनियुक्ति रद्द नहीं की गई तो अंतरराष्ट्रीय मेले के दौरान मुख्यमंत्री के संज्ञान में यह मामला लाया जाएगा।
विज्ञापन


प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक सिरमौर राजीव ठाकुर ने कहा कि सनग स्कूल लंबे समय से एक शिक्षक के सहारे पर है, वह शिक्षक भी चिकित्सा अवकाश पर हैं। ऐसे में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो, समय-समय पर दूसरे स्कूलों से शिक्षक की प्रतिनियुक्ति इस स्कूल में की जा रही है। इसमें भी यह ध्यान रखा जा रहा है कि जिस स्कूल से शिक्षक प्रतिनियुक्ति पर भेजा जा रहा है वहां भी पढ़ाई प्रभावित न हो। इसी के चलते बाउनल स्कूल से शिक्षक प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया है। इसमें क्लस्टर का कोई मसला नहीं है। शिक्षा खंड में कहीं से भी शिक्षक प्रतिनियुक्ति पर भेजा जा सकता है। शिक्षक उसी स्कूल से भेजा जा रहा है, जहां बच्चे कम हैं और शिक्षक दो हैं।

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें