फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मधु गुप्ता, विजय सिंह और जोगिंद्र सिंह को मिला सम्मान

Mon, 29 Feb 2016 10:46 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिरमाौर
विज्ञापन
विज्ञापन
 राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ माजरा इकाई ने 3 अध्यापकों को सम्मानित किया। बीआरसी भवन माजरा में सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें शिक्षा क्षेत्र में योगदान देने वाले शिक्षक जून 2016 में सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं। इस मौके पर सम्मानित होने वाले शिक्षकों मधु गुप्ता, विजय सिंह व जोगिंद्र सिंह के परिजन व शिक्षक मौजूद रहे। 
विज्ञापन



राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ माजरा अध्यक्ष देशराज व महासचिव विरेंद्र सिंह ने कहा कि शिक्षक का राष्ट्र निर्माण में बेहतर योगदान देता है। कई दिक्कतों के बावजूद बच्चों की शिक्षा के प्रति सजग रहता है। सम्मान प्राप्त करने वाले शिक्षकों में विजय सिंह जेबीटी हरिपुरखोल राजकीय प्राथमिक पाठशाला, जोगिंद्र सिंह एचटी राजकीय प्राथमिक पाठशाला महराड़ माजरी व मधु गुप्ता जेबीटी राप्रापा सूरजपुर को शिक्षा क्षेत्र में बेहतरीन सेवाएं देने के लिए सम्मानित किया।


माजरा प्राथमिक शिक्षक संघ इकाई ने तीनों शिक्षकों व परिजनों का पुष्प गुच्छ से कार्यक्रम में स्वागत किया। जून माह में सेवानिवृत्त होने जा रहे शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र, शॉल व टोपी भेंट कर  सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर सीएचटी नरेश शर्मा, वर्षा ठाकुर, विजय सिंह, जोगिंद्र सिंह, मधु गुप्ता, बालक राम, पदमा कपूर, रमेश कुमार, लेखराज, नीरज कुमार, रौनकी राम, इकबाल मोहम्मद, विरेंद्र कुमार, बाबूराम, जगत सिंह, नीरज कुमार, रामानंद, जगजीत सिंह, इंद्रजीत सिंह, रंजना शर्मा, निकुंज, शोभना, संजीव गोयल, विनीत वासुदेव, धर्मपाल, कमल कैलाश, बलदेव, अजय सैनी व रविंद्र नाथ समेत माजरा खंड के अध्यापक मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें