फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: विज्ञान शिक्षण के नए आयामों से रूबरू हुए शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीएसई सीबीपी के तहत द स्कॉलर्स होम स्कूल में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। द स्कॉलर्स होम स्कूल में सीबीएसई के कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम (सीबीपी) के तहत विज्ञान विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षकों को विज्ञान शिक्षण की नवीनतम पद्धतियों, प्रभावी शिक्षण-अधिगम रणनीतियों और विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के लिए आवश्यक कौशल से परिचित कराना रहा।
कार्यशाला में विद्यालय की निदेशक गुरमीत कौर नारंग और वरिष्ठ प्रधानाचार्य अभिषेक शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने शिक्षकों को निरंतर व्यावसायिक विकास के लिए प्रेरित किया। साथ ही, कार्यशाला के सफल आयोजन के लिए आयोजकों और रिसोर्स पर्सन्स की सराहना की।
विज्ञापन

कार्यशाला में रिसोर्स पर्सन विजय वर्मा और हिना ने विशेषज्ञ के रूप में शिक्षकों का मार्गदर्शन किया। दोनों विशेषज्ञों ने विषय-वस्तु की समझ, कक्षा-कक्ष में प्रभावी शिक्षण तकनीकों, गतिविधि आधारित एवं अनुभवात्मक अधिगम सहित विद्यार्थियों में आलोचनात्मक सोच, समस्या समाधान की क्षमता और वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं।
विज्ञापन

दो दिवसीय कार्यशाला के दौरान शिक्षकों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न गतिविधियां, चर्चाएं और व्यावहारिक सत्र आयोजित किए गए। प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए विज्ञान शिक्षण को अधिक रोचक, विद्यार्थी-केंद्रित और प्रभावी बनाने के विभिन्न तरीकों पर विचार-विमर्श किया। विद्यालय की निदेशक गुरमीत कौर नारंग ने कहा कि इस तरह के सीबीएसई प्रशिक्षण कार्यक्रम बदलती शैक्षिक आवश्यकताओं के अनुरूप शिक्षकों के शिक्षण कौशल को निरंतर विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यशाला का समापन शिक्षकों की उत्साहपूर्ण सहभागिता और सीखने के अनुभवों के साथ हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें