फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजेश गौतम और डॉ. मुनीश शर्मा को सर्वसम्मति से बनाया प्रधान

विज्ञापन
नाहन में आयोजित स्कूल प्रवक्ता संघ की बैठक में मौजूद पदाधिकारी। - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
नाहन(सिरमौर)। स्कूल प्रवक्ता संघ जिला सिरमौर ने वर्ष 2021-23 के लिए नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर सदस्यता अभियान शुरू कर दिया है। इसकी शुरुआत जिला मुख्यालय नाहन से की गई। इस कड़ी में संघ की एक बैठक शमशेर वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्र) नाहन में हुई।
विज्ञापन

इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्यालय के तीन संस्थानों के 70 प्रवक्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान ब्वॉयज स्कूल नाहन में नई इकाई गठित की गई जिसमें राजेश गौतम प्रधान और भावना साथी उपप्रधान, राकेश मोहन को महासचिव और अंजना को सहसचिव बनाया गया।
इसी प्रकार कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन और जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नाहन में भी सदस्यता अभियान चलाया गया। डाइट इकाई में डॉ. मुनीश शर्मा को प्रधान, काव्या सिन्हा को उपप्रधान, मीरा ठाकुर को महासचिव, पूनम गुप्ता को सहसचिव नियुक्त किया गया।
विज्ञापन

संघ के जिला प्रधान सुरेंद्र पुंडीर ने सभी प्रवक्ताओं से तन-मन-धन से संघटन में अपनी भागीदारी करने का आह्वान किया। जिला महासचिव डॉ. आईडी राही ने बताया कि यह सदस्यता अभियान जिला सिरमौर के सभी शिक्षा खंडों में 30 जुलाई तक चलेगा।
विज्ञापन

--------
---तन्हा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें