फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: सिरमौर में 75358 लोगों की होगी क्षय रोग की स्क्रीनिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
7 दिसंबर से शुरू होगा 100 दिन का जन भागीदारी अभियान
विज्ञापन


चंद्र ठाकुर
नाहन (सिरमौर)। देश और प्रदेश को क्षय रोग मुक्त करने के लक्ष्य को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। विभाग की ओर से पहले भी क्षय रोग उन्मूलन के लिए अनेक तरह के कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं लेकिन इस मर्तबा 100 दिन का जनभागीदारी अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान जिले में 7 दिसंबर से शुरू होगा।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले के छह स्वास्थ्य खंडों में 75,358 की आबादी का चयन किया गया है। विभाग की टीमें इन लोगों के घर-घर जाकर क्षय रोग को लेकर स्क्रीनिंग करेंगी। इस दौरान जिन लोगों में क्षय रोग के लक्षण पाए जाएंगे उनके बलगम के सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जाएंगे। इस कार्य में विभाग के कर्मचारी, आशा कार्यकर्ता सहयोगी करेंगी।
विज्ञापन

16 श्रेणियों में घर-घर जाकर होगी स्क्रीनिंग-
स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभियान को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई हैं। इस अभियान के तहत 16 श्रेणियों में क्षय रोगियों की घर-घर जाकर स्क्रीनिंग की जाएगी। अभियान का उद्देश्य जिले में क्षय रोगियों की पहचान और उनका समय पर उपचार सुनिश्चित करना है। वर्तमान में जिले में लगभग 700 क्षय रोगी हैं। अभियान के तहत विभिन्न स्थानों पर तय श्रेणियों में स्क्रीनिंग की जाएगी। इनमें जेल, नशा मुक्ति केंद्र, पुलिस लाइन, हॉस्टल आदि जैसे भीड़ वाले स्थानों के साथ-साथ क्षय रोगी के घरों के लोग, शुगर, किडनी व कैंसर जैसे रोगों से पीड़ित लोग शामिल होंगे।
विज्ञापन

-
क्षय रोग उन्मूलन को लेकर 7 दिसंबर से सिरमौर जिले में 100 दिन का जन भागीदारी अभियान शुरू हो रहा है। इसके तहत 16 श्रेणियों में जिले के 75,358 लोगों की स्क्रीनिंग का लक्ष्य रखा गया है। अभियान के दौरान जो मरीज उच्च जोखिम श्रेणी में आएंगे, उन्हें विशेष निगरानी में रखा जाएगा। अस्पताल में भर्ती करने पर जोर दिया जाएगा।
... डॉ. निसार अहमद जिला क्षय रोग अधिकारी सिरमौर।
बाक्स..
स्वास्थ्य खंड जनसंख्या
धगेड़ा 21758
पच्छाद 5797
राजगढ़ 3579
संगड़ाह 8629
राजपुर 27626
शिलाई 7969
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें