फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: तारकोल महंगा होने से सड़कों की टारिंग रुकी, लोगों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
-पच्छाद क्षेत्र की तीन महत्वपूर्ण सड़कों पर कार्य हुआ प्रभावित
विज्ञापन


-लोगों ने ठेकेदार पर लेटलतीफी और काम छोड़ने के भी जड़े आरोप

देवराज शर्मा

सराहां (सिरमौर)। तारकोल के दामों में अचानक आई बढ़ोतरी के चलते पच्छाद उपमंडल की कई महत्वपूर्ण सड़कों पर टारिंग का कार्य बीच में ही रुक गया है। इससे क्षेत्र के लोगों में रोष व्याप्त है और उन्हें आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

जानकारी के अनुसार हिमाचल निर्माता डॉ. यशवंत सिंह परमार के गृह क्षेत्र को जोड़ने वाली डूंगाघाट-बागथन, धरयार-नारग- मरयोग और जयहर-मानगढ़ सड़क पर टारिंग का कार्य शुरू किया गया था। कुछ किलोमीटर काम होने के बाद ही इसे रोक दिया गया। स्थानीय लोगों में गीता राम शर्मा, रमेश शर्मा, दिलीप सिंह, ब्रह्म दत्त शर्मा, अनुकूल, सहदेव, कपिल कुमार और सुखचैन सिंह ने बताया कि टारिंग रुकने से उन्हें सड़क की खराब स्थिति के कारण दिक्कतें झेलनी पड़ रहीं हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इन सड़कों के टेंडर पिछले वर्ष ही हो चुके थे। ठेकेदार की लेटलतीफी और कार्य अधूरा छोड़ दिए जाने से उन्हें यह दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। वहीं विभाग भी इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है। जबकि प्रशासन और विभाग को कई मर्तबा इस बारे में अवगत करवाया गया। लोगों का कहना है कि इन सड़कों से पच्छाद क्षेत्र की करीब डेढ़ दर्जन पंचायतों के लोग लाभान्वित होते हैं, लेकिन अधूरे कार्य के कारण उन्हें अपेक्षित सुविधा नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग मंडल के अधिशासी अभियंता डीएस कोंडल ने बताया कि सभी ठेकेदारों को कार्य शुरू करने के निर्देश दे दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि तारकोल की कीमतों में दो गुना से अधिक बढ़ोतरी और सप्लाई में कमी के चलते यह स्थिति बनी है। पर्याप्त मात्रा में तारकोल उपलब्ध होते ही कार्य को शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें