फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड राज्य की शुगर मिल खरीदेगी ढाई लाख क्विंटल गन्ना

Wed, 04 Nov 2015 11:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धौलाकुआं (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ने का सीजन लगभग शुरू होने को है। इस बार उत्तराखंड की डोईवाला शुगर मिल ने पांवटा के गन्ना किसानों से 2 लाख 50 हजार क्विंटल गन्ने की खरीद का लक्ष्य रखा है। क्षेत्र के किसानों को इस बार 6 करोड़ 97 लाख 50 हजार की आय होने का अनुमान है।
विज्ञापन


मिल ने क्षेत्र के 850 गन्ना किसानों को पंजीकृत कर लिया है। जहां तक गन्ने की पैदावार के लिए भूमि का सवाल है तो इसके लिए 600 हेक्टयर भूमि को तैयार किया गया है। पांवटा-धौलाकुंआ क्षेत्र से गन्ने की खरीद के लिए उत्तराखंड की शुगर मिल ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। पिछले वर्ष की बात करें तो शुगर मिल ने दो लाख 30 हजार क्विंटल गन्ने का आयात किया था। बीते वर्ष गन्ने की ढुलाई के लिए वाहनों की भारी कमी महसूस की गई थी। इसके चलते गन्ना किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा था। मिल प्रबंधकों की मानें तो इस बार सभी कमियों को समय रहते सुधार लिया जाएगा।

बता दें कि प्रतिवर्ष पांवटा क्षेत्र में 7-8 लाख क्विंटल गन्ने की पैदावार की जाती है। यहां के बहराल, बद्रीपुर, किशनपुरा, शिवपुर, बांगरन, खोड़ोवाला, सिंगपुरा, भगांणी, गुलाबगढ़, कोटड़ी व्यास आदि क्षेत्रों में 1200 किसान गन्ने की खेती से जुड़े हैं। जबकि 600 किसान अपने गन्ने को स्थानीय चरखियों पर ही बेच देते हैं। डाईवाला शुगर मिल ने इस बार भुंगरनी, खोड़ोवाला, बातामंडी, जम्मूखाला में अपने तोल कांटे स्थापित कर दिए हैं।
विज्ञापन


दिसंबर माह में डोईवाला शुगर मिल पांवटा-धौलाकुआं क्षेत्र के किसानों से गन्ने की फसल की खरीद शुरू कर देगा। इसके लिए अभी 2 लाख 50 हजार क्विंटल गन्ना खरीदने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

 मोहन सिंह रावत, प्रबंधक, डोईवाला शुगर मिल, उत्तराखंड

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें