फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: विद्यार्थियों को यातायात नियमों की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिलाई कॉलेज में कार्यक्रम
विज्ञापन

ज्योतिका को अध्यक्ष, तमन्ना को उपाध्यक्ष का जिम्मा
संवाद न्यूज एजेंसी
शिलाई (सिरमौर)। राजकीय महाविद्यालय शिलाई में विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए सड़क सुरक्षा क्लब का इंडक्शन एवं नामांकन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के मूलभूत नियमों और सुरक्षित यातायात व्यवहार की जानकारी दी गई।
विद्यार्थियों को वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग करने, निर्धारित गति सीमा का ध्यान रखने तथा सड़क पर जिम्मेदारी के साथ व्यवहार करने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा क्लब के उद्देश्यों और गतिविधियों से भी अवगत करवाया गया। विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने और अन्य लोगों को भी जागरूक करने की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर क्लब के संचालन के लिए छात्र पदाधिकारियों का चयन भी किया गया। ज्योतिका को अध्यक्ष, तमन्ना को उपाध्यक्ष, काजल को सचिव, कौशल्या को संयुक्त सचिव और कृष को सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक प्रो. यशपाल, प्रो. राम लाल ठाकुर और डॉ. मनीषा सिंह सहित अन्य प्राध्यापक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें