संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला त्रिलोकपुर में गृह रक्षा चतुर्थ वाहिनी नाहन तथा अग्निशमन विभाग की टीम द्वारा आपदा जोखिम न्यूनीकरण के बारे संयुक्त मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल के लगभग 30 शिक्षक तथा 300 स्कूली बच्चे व पंचायत के प्रधान तथा वार्ड सदस्यों ने भाग लिया। सेंट्रल कमांडर सोम दत्त शर्मा ने आपदा जोखिम के दौरान बचाव की जानकारी दी।
इस दौरान उन्होंने बताया कि आपदा के दौरान घायल को खतरनाक स्थान से सुरक्षित स्थान तक कैसे पहुंचाया जाता है। इस दौरान अग्निशमन अधिकारी रमेश पुंडीर ने आग बुझाने के तरीकों बारे जानकारी दी। साथ ही पीसी संतोष कुमारी ने आपदा के दौरान घायल को किस प्रकार से प्राथमिक चिकित्सा प्रदान करनी चाहिए के बारे जानकारी दी। इस मौके पर स्कूल की प्रधानाचार्य सीमा मेहता, ग्राम पंचायत प्रधान दिनेश ठाकुर, एसएमसी प्रधान पवन भारद्वाज, वार्ड मेंबर सुरेंद्र कुमार, भूपेंद्र कुमार उपस्थित रहे।