फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: जेसीबी मशीन से पेयजल लाइनें उखाड़ डालीं, लोगों ने नाराजगी जताई

विज्ञापन
विज्ञापन
मौके पर किया ठेकेदार व अन्यों का घेराव
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

पुरूवाला (सिरमौर)। पांवटा लोक निर्माण विभाग की एकमात्र मुख्य सड़क बांगरण-शिवपुर की बदहाली से स्थानीय दुकानदारों और लोगों की परेशानी कम नहीं हुई थी कि लोक निर्माण विभाग ने एक और मुसीबत खड़ी कर दी। यहां जेसीबी मशीन से पेयजल लाइनें उखाड़ डालीं। इसके बाद लोगों ने नाराजगी जताई।

मुख्य सड़क के साथ लगता बांगरण गांव के वार्ड 3 और वार्ड 4 को जाने वाली पेयजल लाइन को वीरवार को विभाग ने जेसीबी मशीन से उखाड़ दिया। देर शाम को जब इसकी भनक गांव के लोगों को लगी तो विभाग के खिलाफ उनका गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने विभाग के ठेकेदार, जेसीबी चालक और मौके पर मौजूद पंचायत उप प्रधान का घेराव किया और जेसीबी मशीन से सड़क किनारे की जा रही खोदाई का विरोध किया।
विज्ञापन


ग्रामीणों रामपाल पूर्व प्रधान, मुरली लाल, संतोष देवी, कृष्णा, मोहन लाल, सुरेंद्र, अली हसन, सबीर अहमद आदि का कहना है कि पेयजल लाइन को बिना किसी पूर्व सूचना के उखाड़ा गया, जिससे उन्हें वार्ड तीन और वार्ड चार में पानी की भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का आरोप है कि यह कार्य बिना बताए और जल्दबाजी में किया गया और इससे उनके रोजमर्रा के जीवन में कठिनाई आई है। उन्होंने मांग की है कि जलापूर्ति व्यवस्था को जल्द बहाल किया जाए और विभाग इस मुद्दे पर ध्यान दे।
विज्ञापन


वहीं, स्थानीय फूलपुर शमशेरगढ पंचायत उपप्रधान गुरुचरण सिंह ने ग्रामीणों और विभाग के बीच मामले को सुलझाने तथा वैकल्पिक कनेक्शन जोडऩे का आश्वासन दिया, तब जाकर लोगों का गुस्सा शांत हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें