पुलिस अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को पढ़ाया नियमों का पाठ
ददाहू (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जामूकोटी और खूड के विद्यार्थियों ने शनिवार को रेणुकाजी थाने का शैक्षणिक भ्रमण करके सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी हासिल की।
रेणुकाजी थाने के एएसआई मोतीलाल और मुख्य आरक्षी संगीत कुमार ने विद्यार्थियों को यातायात के नियमों की जानकारी से अवगत करवाया। इससे पहले विद्यार्थियों ने ददाहू बाजार में रैली निकाल कर लोगों को सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जागरूक भी किया।
विज्ञापन
इस मौके पर वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खूड के 49 और जामूकोटि के 63 विद्यार्थी मौजूद रहे। संवाद