चित्रकला स्पर्धा में दीपाली और अराध्य रही अव्वल
बिरला स्कूल में सड़क सुरक्षा पर हुईंं प्रतियोगिताएं
संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बिरला में सड़क सुरक्षा नियमों को लेकर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
इस दौरान हुई चित्रकला प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में दीपाली ठाकुर प्रथम, शोभित शर्मा द्वितीय और वंशिका शर्मा तृतीय स्थान पर रहीं।
वहीं कनिष्ठ वर्ग में अराध्य शर्मा ने पहला, दिव्या शर्मा ने दूसरा और साक्षी ने तीसरा स्थान हासिल किया। निबंध लेखन प्रतियोगिता में आंचल और रूपांशी पहले, खुशी दूसरे और आरती तीसरे स्थान पर रहीं।
जबकि नारा लेखन प्रतियोगिता में काव्या शर्मा पहले, नेहा शर्मा दूसरे और अक्षिता शर्मा तीसरे स्थान पर रहीं। इससे पूर्व सड़क सुरक्षा क्लब के विद्यार्थियों ने बिरला में रैली निकालकर लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।
क्लब के संयोजक अनिल शर्मा ने बच्चों को सड़क पर चलने के नियमों और दुर्घटना के दौरान प्राथमिक उपचार की विस्तृत जानकारी दी। स्कूल के प्रधानाचार्य राजकुमार ने विजेता बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
-संवाद