फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: पझौता कॉलेज में विद्यार्थियों को चुनाव में भागीदारी के लिए किया जागरूक

विज्ञापन
पझौता महाविद्यालय में आयोजित मतदाता जागरूकता शिविर में मौजूद विद्यार्थी व अन्य। संवाद
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन

विद्यार्थियों को चुनाव में भागीदारी के लिए किया जागरूक
निर्वाचन विभाग ने पझौता कॉलेज में लगाया मतदाता जागरूकता शिविर
संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ़ (सिरमौर)। निर्वाचन विभाग ने मतदाता नामांकन एवं चुनाव में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए राजगढ़ विकास खंड के महाविद्यालय पझौता में मतदाता जागरुकता शिविर आयोजित किया।
प्राचार्य प्रकाश चंद ने बताया कि सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं तहसीलदार राजगढ़ की अध्यक्षता में आयोजित इस शिविर में विद्यार्थियों को मजबूत लोकतंत्र और चुनाव में सभी की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विद्यार्थियों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदाता सूची में नाम जोड़ने, पृथक करने और संशोधन के लिए बूथों पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत नए मतदाता का पंजीकरण 27 अक्तूबर से 9 दिसंबर तक किया जाएगा और 5 जनवरी 2024 को मतदाताओं की अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी।
उन्होंने एक जनवरी 2024 को 18 वर्ष या इससे अधिक की आयु पूर्ण कर रहे सभी विद्यार्थियों को अपने नाम मतदाता सूची में दर्ज करने को भी कहा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें