त्रिलोकपुर स्कूल में सम्मान समारोह का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला त्रिलोकपुर में संस्कृत सप्ताह मनाया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं के लिए संस्कृत से संबंधित कई गतिविधियां आयोजित की गईं।
समापन समारोह में वीगार्ड उद्योग के मालिक सुरेंद्र सिंह महत्ता मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे और संस्कृत सप्ताह में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। सम्मानित बच्चों में ज्योति, कृतिका, फातिमा, सोनम, कनिष्का, खुशी, अंजलि, दिव्यांशी, शालिनी, हनी सिंह, पूजा, पारूल, इसराना, अंकुश, धीरेश आदि शामिल है।
कार्यक्रम में प्रधानाचार्य प्रिया तोमर ने संस्कृत अध्यापिका दीपिका शर्मा के प्रयासों की सराहना की। इस मौके पर टीजीटी आर्ट्स विवेक ठाकुर, टीजीटी विज्ञान मीनाक्षी हांडा, भाषा अध्यापिका मंजू रानी, इतिहास प्रवक्ता कमलेश रानी समेत पूरा स्टाफ मौजूद रहा।