फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: कजरारे-कजरारे तेरे कारे कारे-कारे नैना गीत पर जमकर झूमे विद्यार्थी

Sat, 04 Jan 2025 11:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
विज्ञापन
जामनीवाला स्कूल में मेधावियों को पुरस्कृत करते मुख्यअतिथि पूर्व विधायक किरनेश जंग: संवाद
विज्ञापन
खेलों से एकाग्रता,अनुशासन व लक्ष्य प्राप्ति भावना होती है विकसित : किरनेश जंग
विज्ञापन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जामनीवाला का पारितोषिक वितरण समारोह


संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जामनीवाला का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग, विशिष्ट अतिथि मुकेश भटारा, गुरबक्श सिंह व पृथ्वी सिंह ने मेधावियों को पुरस्कार बांटे। छात्र छात्राओं ने भंगड़ा, गिद्दा, समूहगान, लोकनृत्य प्रस्तुति के साथ-साथ लघु नाटिका मंचन से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया।

जामनीवाला स्कूल के प्रधानाचार्य गीता राम ने स्कूल का प्रतिवेदन प्रस्तुत कर वर्ष भर की गतिविधियों व उपलब्धियों बारे जानकारी दी। मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि का स्वागत व शाॅल, टोपी व स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग ने कहा कि आज प्रतिस्पर्धात्मक दौर है। शिक्षा के साथ खेलों का भी विशेष महत्व है। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए खेलों के साथ सह शैक्षणिक गतिविधियों में अग्रणी रहना होगा। खेलों से जीवन में अनुशासन लक्ष्य के प्रति एकाग्रता से आगे बढ़ने की भावना विकसित होती है। मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों ने वर्ष भर खेलों, शिक्षा में अग्रणी रहने वाले मेधावियों को पुरस्कार वितरित किए।
विज्ञापन

जिसमें जसकीरत कौर, सिमरन, संजना, कोमल, शिविका, सानिया खातून, खुशी, नैंसी, रोहिनी, ईशू चौहान, किरन, अनुराधा, रितू, शिल्पा, दिलप्रीत कौर, समनदीप कौर, उज्ज्वल शर्मा, रोहित, इमराना, शबाना, रुबिना, अनिसा अंसारी, गुनगुन, ईशा देवी, मनिषा, साहिबा, स्नेहा, सोनम, अभिषेक, ओंकार शर्मा, सोनम अंसारी, अभिषेक अंसारी, ईशा देवी, भारती, समन जोया, आसिफ, गगनप्रीत कौर, आदर्श शर्मा, कुलविंदर सिंह, भारती, जसप्रीत कौर, आयुषी शर्मा, सानिया, नैंसी, आंश गोयल, वंशिका चौधरी, नितिश, जैनब, शबिरा, शबाना, वंशिका चौधरी, सिमरन, मोहम्मद अब्बास, राहत हुसैन, गुरु अंश, वंदना, निलाक्षी, इशा देवी, मनिषा, सलोनी, इमराना, कुलविंदर सिंह,नेहा, सुखप्रीत कौर, अशिखा, असद, रोहन, नाबिया, हरमन, रोहिनी, सिमरन, खुशी, श्रृष्टि, गुंजन, नैंसी, लक्की, अर्नव, दलजीत सिंह, खुशी, अमनदीप, तनवी, महक, रितू, संजना, प्रिया, कृतिका व राजवीर को पुरस्कृत किया गया। अध्यापिका नीलम शर्मा व भावना ने मंच संचालन किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि उद्यमी मुकेश भटारा, गुरबक्श सिंह नंबरदार, पृथ्वी सिंह, एसएमसी अध्यक्ष राजेश कुमार, सुरेश तोमर, पंचराम, अनिता धीमान समेत अभिभावक व स्कूल स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें