फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: विधानसभा उपाध्यक्ष ने राजगढ़ में किया कानूनगो भवन का लोकार्पण

Sat, 04 Jan 2025 11:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
विज्ञापन
राजगढ़ में कानूनगो भवन का लोकार्पण करते विधानसभा उपाध्यक्ष। संवाद
विज्ञापन
बोले, आपदा से निपटने के लिए प्रदेश सरकार ने उठाए प्रभावी कदम
विज्ञापन

नगरीय ठोस प्रबंधन संयंत्र के शिलान्यास के बाद सुनींजन समस्याएं
संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ़ (सिरमौर)। विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने शनिवार को नगर पंचायत राजगढ़ की ओर से बनाए जाने वाले नगरीय ठोस प्रबंधन संयंत्र का शिलान्यास किया। इससे पूर्व उन्होंने राजगढ़ में 12 लाख की लागत से निर्मित कानूनगो भवन का भी लोकार्पण किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने उल्लेखनीय कार्य किया है। प्रदेश में आपदा से निपटने में सरकार ने प्रभावी कदम उठाए। उन्होंने कहा कि राजगढ़ शहर में बढ़ती आबादी को देखते हुए ठोस कचरा प्रबंधन संयंत्र के निर्माण की आवश्यकता थी। इसलिए यह संयंत्र ठोड़ निवाड़ पंचायत में स्थापित किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह संयंत्र आधुनिक तकनीक से बनाया जाएगा। इस पर जितनी भी धनराशि खर्च होगी, सरकार द्वारा प्रदान की जाएगी। इसके बनने से राजगढ़ शहर की डंपिंग साइट की दशकों पुरानी मांग पूरी होगी। उन्होंने कहा कि 12 लाख की लागत से निर्मित कानूनगो भवन रिकार्ड समय में पूरा हुआ है। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं भी सुनी।
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष जीआर मुसाफिर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार ने जिला सिरमौर व पच्छाद निर्वाचन क्षेत्र के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। जिला अध्यक्ष आनंद परमार ने मुख्य अतिथि व अन्य लोगों का स्वागत किया। नगर पंचायत की अध्यक्ष ज्योति साहनी ने मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि यह संयंत्र 9 बीघा 12 बिस्वा भूमि पर बन रहा है। प्रथम किश्त के रूप में उन्हें 12 लाख रुपये जारी हो चुके हैं।
विज्ञापन

नगर पंचायत उपाध्यक्ष कपिल ठाकुर ने नेहरू मैदान व शिरगुल मंदिर परिसर में हाई मास्ट लाइटें लगाने और राजगढ़ के आसपास की आठ-दस किलोमीटर के दायरे की सड़कों की दशा सुधारने की मांग की। इस अवसर पर एसडीएम राजकुमार ठाकुर, डीएसपी मुकेश कुमार, अधिशासी अभियंता जल शक्ति जोगेंद्र चौहान आदि मौजूद रहे।
...संवाद

राजगढ़ में कानूनगो भवन का लोकार्पण करते विधानसभा उपाध्यक्ष। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें