संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन/कालाअंब(सिरमौर)। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला त्रिलोकपुर में संस्कृत सप्ताह हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर समाजसेवी राजीव गर्ग ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत शिक्षिका दीपिका शर्मा की ओर से प्रस्तुत सरस्वती वंदना से हुई।
इस दौरान स्कूली बच्चों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए सुंदर-सुंदर ग्रीटिंग कार्ड, आकर्षक पोस्टर और रंगबिरंगी रंगोलियां बनाईं। बच्चों ने मुख्य अतिथि राजीव गर्ग को अपने हाथों से बनाया हुआ एक बेहद खूबसूरत ग्रीटिंग कार्ड भी भेंट किया। समारोह में प्रधानाचार्या प्रिया तोमर, उप-प्रधानाचार्या कमलेश रानी और एसएमसी प्रधान पवन भारद्वाज विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके साथ ही टीजीटी आर्ट्स विवेक चौहान ने भी कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। स्कूल की प्रधानाचार्या ने इस सफल आयोजन की सराहना की।