फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाहन में नौ दिन बाद एनएसयूआई की क्रमिक भूख हड़ताल खत्म

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। नौ दिन क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने बुधवार को हड़ताल समाप्त की। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कंवर अजय बहादुर सिंह और युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव शिवी चौहान ने हड़ताल पर बैठे छात्रों को जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया। इसके बाद एनएसयूआई और युकां कार्यकर्ताओं ने उपायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। एनएसयूआई और युकां कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन के बाद एक ज्ञापन उपायुक्त माध्यम से राज्यपाल को भेजा।
विज्ञापन

एनएसयूआई जिलाध्यक्ष विपुल शर्मा और युकां जिला उपाध्यक्ष ओपी ठाकुर ने बताया कि प्रदेश भर में एनएसयूआई और युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता पिछले नौ दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे थे लेकिन सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से छात्रों के पक्ष में कोई फैसला नहीं लिया गया था। प्रदेश भर के लाखों छात्रों के लिए बहुत दुखद विषय है।
उन्होंने कहा कि यदि दो दिनों के भीतर उनकी मांगों को नहीं माना गया तो एनएसयूआई और युवा कांग्रेस सरकार के खिलाफ शिमला में हल्ला बोलेगी। इसके लिए सरकार स्वयं जिम्मेदार होगी। उन्होंने कहा सरकार ने छात्रों की मांगों को नकार कर लाखों छात्रों के भविष्य को अंधकारमय बना दिया है। उधर, सरकार ने प्रथम और द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों को प्रमोट कर लिया है लेकिन अंतिम वर्ष के विद्यार्थी अभी भी परीक्षाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अजय बहादुर सिंह, पार्षद योगेश गुप्ता, पार्षद वीरेंद्र पासी, युवा कांग्रेस जिला महासचिव रविंद्र ठाकुर, एनएसयूआई प्रदेश सचिव सुमित राजपूत, जिला उपाध्यक्ष राहुल शर्मा, जिला महासचिव अजय चौहान, जिला महासचिव अंकुर चौहान, जिला सचिव विक्रम शर्मा, अतुल चौहान, अभिषेक कपूर और दर्जनों युकां और एनएसयूआई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। एंटी क्रप्शन एंड क्राइम कंट्रोल फोर्स के स्टेट चीफ नाथूराम चौहान भी अंतिम दिन एनएसयूआई के समर्थन में शामिल हुए। उन्होंने एनएसयूआई की मांगों को जायज ठहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें