नौहराधार कॉलेज में सड़क सुरक्षा को लेकर रैली निकालते विद्यार्थी। संवाद
नौहराधार कॉलेज में सड़क सुरक्षा को लेकर कार्यक्रम आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
नौहराधार (सिरमौर)। राजकीय महाविद्यालय नौहराधार के सड़क सुरक्षा क्लब ने नौहराधार बाजार में सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली निकाली। यह कार्यक्रम रेड रिबन क्लब, यूथ रेड क्रॉस और एनएसएस इकाई के सहयोग से आयोजित किया गया।
प्राचार्या प्रो. संगीता झगटा ने कहा कि सड़क सुरक्षा जागरूकता समय की जरूरत है। युवा पीढ़ी नियमों का पालन कर समाज को सुरक्षित बनाने में अहम भूमिका निभा सकती है। रैली में विद्यार्थियों ने नारों और पोस्टरों से लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी। नौहराधार बाजार में विद्यार्थियों ने सड़क दुर्घटनाओं के कारणों और बचाव उपायों पर आधारित नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया।
विद्यार्थियों ने हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग, मोबाइल फोन का वाहन चलाते समय प्रयोग न करने और गति सीमा का पालन करने जैसे संदेश आम जनता तक पहुंचाए।