फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: इस बार देरी से आएगा स्ट्राॅबेरी में फूल, फसल को करना होगा इंतजार

विज्ञापन
धौलाकुआं क्षेत्र में मुर्झाइ स्ट्राबेरी की फसल। संवाद
विज्ञापन
दिन-रात कोहरा छाने से नकदी फसल स्ट्राॅबेरी पर पड़ा विपरीत प्रभाव
विज्ञापन

लगातार छाए कोहरे ने बढ़ाई बागवानों की चिंता
फरवरी में मिलते थे फसल के अच्छे दाम
भजन चौधरी
धौलाकुआं (सिरमौर)। जिले के मैदानी क्षेत्रों में कई दिनों से घना कोहरा छाया हुआ है। ऐसे में जहां तापमान में भारी गिरावट आई है, वहीं फसलों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। इन दिनों यहां की मुख्य नकदी फसल स्ट्राॅबेरी पर कोहरे की मार साफ देखने को मिल रही है। इन दिनों स्ट्राॅबेरी की फसल में हर साल फूल आना शुरू हो जाता था, लेकिन कोहरे के चलते फूल नहीं आ रहा है।
स्ट्राॅबेरी की फसल फरवरी महीने में फल देना शुरू कर देती थी, लेकिन इस बार यह एक माह आगे जा सकता है। इन दिनों फसल में फूल न आने के चलते देरी होगी। बागवान भूरा राम, भीम सिंह, रिशु चौधरी और रामेश्वर चौधरी आदि ने बताया कि इस साल चार महीने से बारिश नहीं हुई है। इसके कारण सूखा कोहरा छाया हुआ है।
विज्ञापन

कोहरे से स्ट्राॅबेरी के उत्पादन में असर पड़ रहा है। यह फसल तापमान बढ़ने के साथ बढ़ती है। उन्होंने बताया कि ठंड में तैयार स्ट्राॅबेरी का शुरू में आकार छोटा रहेगा और उसके स्वाद में खट्टापन भी ज्यादा रहेगा। ऐसे में बागवानों को ज्यादा ठंड में तैयार हो रही स्ट्राॅबेरी के दाम भी कम मिलने की संभावना है।
वहीं, दिन-रात कोहरा रहने से कईं क्षेत्रों में फसल मुर्झाने भी लगी है। ऐसे में बागवानों की चिंता और भी बढ़ गई है। इसके अलावा क्षेत्र में गेहूं की फसल को भी काफी नुकसान पहुंचा है। सिंचाई न होने और लगातार कोहरे के चलते गेहूं के खेत पीले पड़ने लगे हैं।
विज्ञापन

.......बाक्स.........
हिमाचल की स्ट्राॅबेरी की बाहरी राज्यों में मांग
जानकारों का कहना है कि फरवरी माह के पहले सप्ताह में तैयार होने वाली स्ट्राॅबेरी के अच्छे दाम बागवानों को मिलते हैं, लेकिन इस बार मौसम की बेरुखी से फल देरी से मिलेगा। ऐसे में बागवानों को बड़ा नुकसान भी हो सकता है। बागवानों का कहना है कि हिमाचल प्रदेश में तैयार की गई स्ट्राॅबेरी की मांग दिल्ली, देहरादून और चंडीगढ़ आदि मंडियों में ज्यादा रहती है।जबकि हरियाणा में तैयार स्ट्राॅबेरी वहां के तापमान के अनुसार जनवरी के अंत में फल देना शुरू हो जाती है। इसके अलावा शुरू में यहां की स्ट्राॅबेरी के दाम 250 रुपये प्रति किलो तक मिल जाते हैं।

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें