फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: नाहन में 14 कलाकारों को बताई रंगमंच की बारीकिया

विज्ञापन
नाहन में आयोजित कार्यशाला में ​रंगमंच की बारीकियां खीसते कलाकार। संवाद
विज्ञापन
नाहन में 14 कलाकारों को बताई रंगमंच की बारीकियां
विज्ञापन

स्टेपको की ओर से पांच दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। स्टेपको नाहन की ओर से युवा कलाकारों के लिए पांच दिवसीय थिएटर कार्यशाला का आयोजन किया गया। स्टेपको संस्था के अध्यक्ष रचित सिंह कंवर के निर्देशन में आयोजित इस कार्यशाला में 14 कलाकारों ने भाग लिया और रंगमंच की बारीकियां सीखीं।

कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों को नाट्य शास्त्र, किरदार के निर्माण एवं तैयारी की प्रक्रिया, रंगमंच की बारीकियों के बारे में विस्तारपूर्वक प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षक गौरव राय और रणधीर रोशन ने मुंबई से ऑनलाइन भी मंचीय अनुशासन, संवाद अदायगी, शारीरिक भाषा और अभिनय के विभिन्न पहलुओं पर मार्गदर्शन प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


संस्था के अध्यक्ष रजित सिंह कंवर ने बताया कि स्टेपको नाहन का उद्देश्य ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से स्थानीय कलाकारों की प्रतिभा को निखारना है। साथ ही रंगमंचीय संस्कृति को बढ़ावा देना है। उन्होंने बताया कि कार्यशाला में अद्विका सिंह, आंचल, काजल, मोनिका, फरजाना, गीता, अभय, ऋषभ, अखिल, अजय, बबली व राजेश आदि ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।

.....संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें