श्री रेणुकाजी में प्रशिक्षित नेचर गाइड समिति गठित
संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। वन्य प्राणी विभाग की ओर से प्रशिक्षित किए गए नेचर एजुकेटर और गाइडों की समिति गठित की गई। इसे श्री रेणुकाजी नेचर एजुकेटर और गाइड एसोसिएशन (श्रीनेगा) नाम दिया गया है।
नवराज ठाकुर को सर्वसम्मति से प्रधान नियुक्त किया गया। आईएफएस अधिकारी गुरु हर्ष सिंह की अध्यक्षता में गठित समिति में लेखराज को उपप्रधान, गोबिंद सिंह को सचिव, धनवीर सिंह को कोषाध्यक्ष, बीना और कैलाश को सदस्य नियुक्त किया है। 21 अन्य युवाओं को सदस्य बनाया गया।
समिति वन्य प्राणी परिक्षेत्र श्री रेणुकाजी में वेटलैंड, पर्यावरण और प्रकृति के संरक्षण को बढ़ावा देने के साथ पर्यटकों का मार्गदर्शन भी करेगी। इससे रेणुकाजी में पर्यटन को बढ़ावा मिल सकेगा।